लखनऊ। राजधानी लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र में नगर निगम की लापरवाही जनता के लिए अभिशाप बनती जा रही है। पुराना सरदारी खेड़ा स्थित बाबू कुंज बिहारी वार्ड में पप्पू पासी के घर के सामने वाला मैनहोल महीनों से उफन रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों के कानों तक जूं तक नहीं रेंग रही। लगातार बहते बदबूदार सीवर के पानी ने स्थानीय लोगों का जीना दूभर कर दिया है, वहीं बीमारियों के प्रसार का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।
स्थानीय प्रशासन बेपरवाह
स्थानीय निवासी सईद के अनुसार, इस इलाके में एक मैनहोल से दूसरे मैनहोल को जोड़ने वाली सीवर लाइन महीनों से चोक पड़ी है। इस संबंध में कई बार नगर निगम के अधिकारियों और स्थानीय पार्षद को शिकायत की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। हालात यह हैं कि सड़कों पर दूर तक गंदा पानी फैला हुआ है, जिससे आवागमन बाधित हो गया है और स्थानीय निवासियों का जीना दूभर हो गया है और आसपास के दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
बीमारियों का मंडराता खतरा
गंदगी और सीवर के बदबूदार पानी के चलते स्थानीय लोग कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।
.jpg)
Comments
Post a Comment