Skip to main content

केन्द्रीय कार्यालय और माता सावित्रीबाई फुले सामुदायिक भवन का उद्घाटन झांसी

कुश प्रगति संस्थान झांसी का दो दिवसीय कार्यक्रम आज से प्रारम्भ..
पहले दिन झांसी महानगर के शिवाजी नगर, नारायण बाग रोड़ स्थित राधे बिहार कालौनी में संस्थान के केन्द्रीय कार्यालय और माता सावित्रीबाई फुले सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया गया। शहर के बीचों बीच बने संस्थान के विशाल भवन का उद्घाटन समारोह 23 मार्च को आयोजित किया जाएगा। कल सम्पन्न होने वाले समारोह के मुख्य अतिथि झांसी सदर विधायक रवि शर्मा होगें। 
विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री, बौद्ध शोध संस्थान लखनऊ के उपाध्यक्ष हरगोबिन्द कुशवाहा, ललितपुर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, मध्यप्रदेश के शिवपुरी विधायक कैलाश कुशवाहा समेत दो दर्जन से अधिक समाज के पूर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधि, अधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। 
कुश प्रगति संस्थान के दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन महानगर के शिवाजी नगर नारायण बाग रोड़ स्थित राधे बिहार कालोनी में करीब 4000 वर्ग फिट भूमि पर बने विशाल भवन में गायत्री परिवार के विद्वान पंडितों ने पूर्ण वैदिक रीति रिवाज से हवन पूजन कराया गया। इस अवसर पर संस्थान के महामंत्री लखन सिंह कुशवाहा ने बताया कि आज से 33 साल पहले कुश प्रगति संस्थान की स्थापना की गई थी। 
शिक्षा और समाजोत्थान के संकल्प को लेकर बढ़ रही संस्था प्रतिवर्ष 25 दिसम्बर को झांसी जनपद ही नहीं बुन्देलखण्ड क्षेत्र के मेधावी छात्र छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगिताएं कराते हुए पुरुषकृत करती चली आ रही है। बुन्देलखण्ड क्षेत्र के बच्चों को उच्च, तकनीक, रोजगार परक उम्दा शिक्षा दिलाने के लिए संस्थान ने झांसी ग्वालियर मार्ग पर भूमि क्रय की है। 
डिग्री कालेज बनाने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि झांसी की प्रगति में कुशवाहा समाज ने भी एक अध्याय जोड़ने का प्रयास किया है। इसी परिपेक्ष में यहाँ शहर के बीचों बीच चार हजार वर्ग फुट में संस्थान ने भव्य इमारत का निर्माण कराया है। 
इस बिल्डिंग में संस्थान का केन्द्रीय कार्यालय और माता सावित्रीबाई फुले सामुदायिक भवन सम्पूर्ण व्यवस्थाओं से युक्त बनाया गया है। 
कुश प्रगति संस्थान के अध्यक्ष सालिगराम कुशवाहा ने बताया कि 23 मार्च को शिवाजी नगर नारायण बाग रोड़ स्थित राधे बिहार कालोनी में संस्थान के केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन झांसी सदर विधायक रवि शर्मा के द्वारा फीता काट कर किया जाएगा। 
इस अवसर पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि झांसी सदर विधायक के अलावा उत्तर प्रदेश के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री हरगोविंद कुशवाहा, ललितपुर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, मध्यप्रदेश के शिवपुरी विधायक कैलाश कुशवाहा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाहा, सीताराम कुशवाहा समेत दो दर्जन से अधिक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे। 
23 मार्च को संस्थान के अध्यक्ष सालिगराम कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...