स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, अदिकांक्षा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आज गाँव अल्दमपुर BKT, के तीन गांव की महिलाओं के बीच में महिला स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया।
संस्था की फाउंडर, समाजसेविका सीमा गुप्ता ने बताया कि यहां वो पिछले कई वर्षों से महिलाओं व बालिकाओं के लिए आत्मनिर्भर व शशक्तिकरण के लिए निःशुल्क सिलाई कढ़ाई, का प्रशिक्षण के साथ साथ सिलाई मशीन भी देते आ रही है । जिससे वो आत्मनिर्भर बन सके।
महिलाओं को उनकी क्षमताओं को पहचानने, निर्णय लेने और समाज में समान अधिकार दिलाने की स्वतंत्रता देना पर जागरूकता फैलाना उनका उद्देश्य है।
एक सशक्त महिला न केवल अपने परिवार बल्कि समाज और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आज कई महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए जब कार्यक्षेत्र में आगे बढ रही है।
आज के इस महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन, फल वितरण किया गया। लगभग 150 बालिकाएं महिलाओं ने इस कार्यक्रम का लाभ उठाया। साथ मे रंगमंच कलाकार व समाजसेविका डॉ सीमा मोदी रहीं।



Comments
Post a Comment