Skip to main content

कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर पुलिस से खफा,थाने के घेराव का किया ऐलान?

  • कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर पुलिस से खफा.
  • थाने के घेराव का किया ऐलान.
  • शाम तक का दिया अल्टीमेटम से मचा हड़कंप..
बलिया। अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहने वाले योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री पियरका चाचा के नाम से शुमार ओम प्रकाश राजभर अपनी ही पुलिस से बहुत खफा हो गए हैं। थाने का घेराव और प्रदर्शन का ऐलान करते हुए पुलिस अधिकारियों को आज शाम तक का अल्टीमेटम दे दिया है। ओपी राजभर के प्रदर्शन की जानकारी मिलने से हड़कंप मच गया है।

बता दें कि मामला सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के एक पदाधिकारी की पिटाई और दुर्व्यवहार का है। राजभर ने ऐलान किया है कि पुलिस वालों पर एक्शन के लिए सात मार्च को बांसडीह थाने के बाहर प्रदर्शन और घेराव का नेतृत्व करेंगे।


सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता अरुण राजभर ने बुधवार को रसड़ा में संवाददाताओं को बताया कि पुलिस उपनिरीक्षक रंजीत विश्वकर्मा और कांस्टेबल शैलेश ने मंगलवार को पार्टी के बांसडीह क्षेत्र प्रभारी उमापति राजभर के साथ दुर्व्यवहार किया।

उनके पिता और प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पुलिस को आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बुधवार शाम तक की मोहलत दी है। अरुण राजभर ने कहा कि अगर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो सात मार्च को बांसडीह थाने के बाहर मंत्री ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 

बांसडीह से सुभासपा के क्षेत्र प्रभारी उमापति राजभर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि गत चार मार्च को वह बांसडीह तहसील परिसर में थे, तभी एक चार पहिया वाहन ने उनके पैर को कुचल दिया तथा चालक की पहचान उप जिलाधिकारी के सहायक दीपक के रूप में हुई और उसने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें धमकाया। उमापति का आरोप है कि इसके बाद दीपक ने दारोगा रंजीत विश्वकर्मा को बुलाकर उन्हें पुलिस चौकी भेजा और उनकी पिटाई करवायी।

इस बीच सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी ने एक बयान जारी करके पुलिस के कथित दुर्व्यवहार की निंदा की। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से सुभासपा नेता उमापति राजभर पर हमला करने और उनका अपमान करने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया।

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओमवीर सिंह ने इस विषय में बताया कि मामले की जांच की जा रही है और निष्कर्ष के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।मंत्री ओपी राजभर के प्रदर्शन करने के ऐलान के बारे में कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...