अल्लाह का फरमान है कि मेरे नेक बंदे ख़ालिस मेरे लिए रोज़ा रखते हैं तो इस का बदला भी मैं ही दूंगा -कारी इरफान अहमद हलीमी
Mohd Nasir
अयोध्या रमज़ान महीने का तीसरा अशरा और आखिरी सप्ताह चल रहा है। रोजेदारों के लिए शहर विभिन्न मोहल्लों में इफ्तार पार्टी का तथा तरावीह में कुरान पाक मुकम्मिल होने का सिलसिला बराबर जारी है।
आज वजीर गंज मोहल्ला की शाही मस्जिद में हाफ़िज़ बासित ककरही बाजार मोहल्ला की लल्लन वाली मस्जिद में हाफिज अब्दुस्सुब्हान और मस्जिद जिन्नूरैन में हाफिज सुब्हान बशीर और हाफ़िज़ अब्दुर्रहीम ने तरावीह में कुरान पाक मुकम्मल किया।
- अल्लाह का फरमान है कि मेरे नेक बंदे सिर्फ मेरे लिए रोज़ा रखते हैं..
- .तो इस का ईनाम भी मैं ही दूंगा..
इस अवसर पर सामूहिक दुआ का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें कारी इरफ़ान अहमद हलीमी ने रमजान के महीने की विशेषता बताते हुए कहा कि रमजान में ही कुरान नाजिल हुआ रमजान में शबे कद्र मिली जिसकी एक रात की इबादत हजार महीने की इबादत से बढ़ कर है रोज़े दारों के बारे में अल्लाह का फरमान है कि मेरे नेक बंदे सिर्फ मेरे लिए रोज़ा रखते हैं तो इस का ईनाम भी मैं ही दूंगा। कार्यक्रम को मुफ्ती हस्ब उल्लाह खान बादशाह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि रोज़ा ढाल है जहन्नुम से बचने के लिए।
मुफ्ती जिया उद्दीन कासमी ने अपने संबोधन में कहा कि रोज़ा रखने से बहुत से फायदे हैं वैज्ञानिक शोध से पता चला है कि रोज़ा रखने से जिगर, मेदा, आंतों और मीटाबुलिज्म को बेहतर बनाने में मदद मिलती है
कार्यक्रम को मौलाना अब्दुल मन्नान मौलाना सलमान मुफ्ती अफजाल मौलाना अहमद आरिफ हस्सान मौलाना मुजाहिद उल इस्लाम मोमिन मौलाना फख्रे आलम ने संबोधित किया।
कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व हाजी मोहम्मद अनीस और फुरकान भाई ने माल्यार्पण कर और शाल ओढ़ाकर हुफ्फाज कराम और ओलमा ए कराम और सीनियर लोगों को सम्मानित किया। इससे पूर्व मदरसा जामिया अरबिया हुसैनिया के मौलाना बशीर हाल में दावत ए इफ्तार पार्टी का भी आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए इफ्तार पार्टी के बारे में मास्टर इरशाद रब्बानी ने कहा कि रोज़ा इफ्तार पार्टी एक पवित्र कार्य है अभी हाल में ही यूनिसेफ ने इफ्तार पार्टी को सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल करके यह साबित कर दिया है कि इफ्तार पार्टी से प्रेम सद्भाव और भाई चारे को बढ़ावा मिलता है।

Comments
Post a Comment