बलराम मौर्य
अयोध्या धाम। उत्तर प्रदेश सरकार अपनी उपलब्धियों को गिनाने के लिए जगह जगह कार्यक्रम के माध्यम सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति बताई जा रही है।
इसी क्रम में आज कलेक्ट्रेट सभागार, अकबरपुर, अंबेडकर नगर में उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जी०एस०टी० जटिलता से सरलता की ओर एवं अंत्योदय से सर्वोदय संवाद कार्यक्रम के तीन दिवसीय गोष्ठी में माननीय जिला विधान परिषद सदस्य डॉ० हरिओम पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, जिलाधिकारी अंबेडकर नगर, पुलिस अधीक्षक अंबेडकर नगर, मुख्य विकास अधिकारी अंबेडकर नगर, अपर जिला अधिकारी अंबेडकर नगर, डॉ० विमलेश त्रिपाठी, प्रभारी भारतीय जनता पार्टी, अयोध्या मंडल, चंद प्रकाश वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अकबरपुर अंबेडकर नगर तथा विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी गण क्षेत्र की जनता आदि की गरिमामयी उपस्थिति में मां तिलेसरा देवी पी०जी० कॉलेज, भसड़ा, टांडा, अंबेडकर नगर के छात्र-छात्राओं को टैबलेट प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ० हरिओम पांडेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद योजना अंतर्गत उत्तर प्रदेश में अध्यनरत युवा छात्र/छात्राओं को तकनीकी सशक्तिकरण हेतु उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह सोच है कि उत्तर प्रदेश का प्रत्येक युवा तकनीकी रूप से सशक्त हो बिना तकनीकी रूप से सशक्त हुए हम प्रधानमंत्री की विकसित भारत की संकल्पना को साकार नहीं कर सकते हैं। टैबलेट प्राप्त होने पर छात्र-छात्राओं में अपार हर्ष रहा।

Comments
Post a Comment