सीतापुर (बिसवां)। जनपद के विख्यात कवि एवं राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय मंत्री साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु ने गोंडा के कवि सम्मेलन में अपने काव्य पाठ से मचाई धमाल।
यह कवि सम्मेलन प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।
वेंकटाचार्य क्लब के सभागार में उत्तर प्रदेश संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित इस कवि सम्मेलन की अध्यक्षता एवं संचालन साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु ने किया।
जिला परियोजना अधिकारी ने उपस्थित कवियों व श्रोताओं का स्वागत किया तथा आभार प्रकट करने के साथ ही ग्राम्य विकास विभाग की उपलब्धियों की विस्तृत चर्चा की। श्री मृदु ने अपने काव्यपाठ में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर बधाई देते हुए कहा
- काशी व अयोध्या पुनः बहाल हुये हैं।
- गुण्डे मवाली माफिया बेहाल हुये हैं।
- यूपी के लोग पहले से खुशहाल हुते हैं,
- सरकार के स्वर्णिम येआठ साल हुए हैं।।
- उन्होंने बाबर व औरंगजेब जैसे आक्रमण कारियों को महिमा मंडित करने वालों को ललकारते हुए कहा
- तेंतीस कोटि देवताओं का उपासक हूं बैर नहीं किंचित मुहम्मद क़ुरान से।
- देश और संस्कृति से जिनको पवित्र प्यार ऐसे सब बंधु गण प्यारे हमें प्रान से।
- किंतु नीच बाबर व औरंगजेब को जो मानते हैं बाप चले जाएं हिंदुस्तान से।
- भारत में रहना अगर है तो स्वागत है बनकर रहिये रहीम रसखान से।।
इसके अतिरिक्त लखनऊ से पधारे हास्य-व्यंग्य कवि मुकुल महान व बाराबंकी के हास्य कवि संदीप अनुरागी ने श्रोताओं को जमकर हँसाया। कवि सम्मेलन में बड़ी संख्या में ग्रामप्रधानों सहित अन्य श्रोता उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment