Sanjay Singh
गोरखपुर। संस्कृति पब्लिक स्कूल दिव्यनगर (गोरखपुर) में पूर्वांचल वेल्फेयर सोसाइटीज की कार्यकारणी की विधिवत बैठक में सभी सदस्यों ने बढ़चढ़कर गर्मजोशी के साथ हिस्सा लिया और एक नये सिरे से इसे आंदोलित करने की वक़ालत किये। संपूर्ण कार्यक्रम कप्तान वशिष्ठ नारायण सिंह के संरक्षण में हुई। बैठक की अध्यक्षता एंव कार्यक्रम का आयोजक संजय जयसवाल ने किए।
बैठक को संबोधित करते हुए विक्रम सिंह ने पूर्वांचल वेल्फेयर सोसाइटीज की गठन की महता व उपयोगिता को सुंदर ढंग से विश्लेषण करते हुए अपनी संस्कृति पर गौरवान्वित होने की बात कही।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए जलेश्वरजी ने पूर्वांचली एकता पर बल देते हुए राजनीतिक रुप से सशक्त होने की बात की। पत्रकार संजय सिंह ने अपनी बात प्रभावी ढंग से रखते हुए एक सम्मानित और मर्यादित जीवन के लिए एक निश्चित उद्देश्य के साथ संगठित होने की बात की।
सभागार को संबोधित करते हुए जय प्रकाश सिंह ने किसी भी संगठन में आने वाली छोटी - छोटी समस्यों को नजर अंदाज करने की बात की। साथ ही समर्पण एंव विश्वास के साथ जुड़ने की वकालत की। श्रीमान राजु कुमार सिंह ने संगठन की एकता बनाए रखने के लिए तथा संगठन का उद्देश्य पूर्ति के लिए विभिन्न प्रकार के सुझाव दिए।
बैठक की उद्देश्य पर समीक्षात्मक भाषण देते हुए माननीय संजय जयसवाल ने अगले बैठक में विस्तृत चर्चा करने की बात की तथा बैठक की समापन की घोषणा किए।

Comments
Post a Comment