शिवांश पाण्डेय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ का 7वां प्रांतीय अधिवेशन कानपुर नगर निगम में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
अधिवेशन में वर्ष 2014 से लगातार संगठन का नेतृत्व कर रहे शशि कुमार मिश्र (लखनऊ) को पुनः प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
महासंघ ने अन्य प्रमुख पदों के लिए भी निर्वाचित प्रतिनिधियों की घोषणा की, जिसमें रमाकांत मिश्र (कानपुर) को प्रदेश महामंत्री, राकेश अग्निहोत्री (गाजियाबाद) को कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष, गोमती त्रिवेदी (लखनऊ) को कोषाध्यक्ष, सैयद कैसर रजा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नितिन त्रिवेदी को उपाध्यक्ष, शैलेन्द्र तिवारी को मंत्री और सुधाकर मिश्र को प्रचार मंत्री चुना गया। इसके अलावा अवध क्षेत्र से राम कुमार रावत को क्षेत्रीय अध्यक्ष चुना गया।
अधिवेशन में लखनऊ यूनिट की सक्रिय भागीदारी रही। नगर निगम जलकल कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी नगर निगम कर्मचारी संघ, जलकल नगर निगम नियमित एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ, नगर निगम आरआर कर्मचारी संघ तथा नगर निगम नियमित एवं संविदा सफाई कर्मचारी संघ के सैकड़ों प्रतिनिधियों ने भारी संख्या में शिरकत की।
लखनऊ यूनिट के कर्मचारियों ने अधिवेशन में निर्वाचित सभी पदाधिकारियों का माला और फूलों से भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में सतीश कुमार सिंह, विजयशंकर पाण्डेय, चन्द्र मोहन, विभा यादव, कुंवर जय सिंह, अमरेन्द्र दीक्षित, आकाश गुप्ता, रूदल राजभर, राकेश तिवारी, दिग्विजय यादव, संजय श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, संतोष अरुणा, अक्षत बंसल, अनिल शुक्ला, अब्दुल रशीद, राशिद अकरम, रचित शुक्ला, कुलदीप चौधरी, विवेक अवस्थी, पंकज अवस्थी, आयुष पंत, अमित सिंह, रूपेश कुमार पिंटू, रामअवतार, सुमित वाल्मीकि समेत सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व आनंद कुमार मिश्र (अध्यक्ष, लखनऊ यूनिट) ने किया।


Comments
Post a Comment