सीतापुर। राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल बाबूजी ने राष्ट्रीय मंत्री साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु को उत्तर प्रदेश का प्रभारी मनोनीत किया है। उन्होंने ओरछा मध्य प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह घोषणा करते हुए कहा कि इससे उत्तर प्रदेश के सभी छै प्रांतों में कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ेगी और कार्य के विस्तार को गति मिलेगी।
बैठक में उपस्थित पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष शिव कुमार व्यास, काशी प्रांत अध्यक्ष अटल नारायण अटल, गोरक्ष प्रांत अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र, ब्रजप्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष पदम गौतम ने इस घोषणा का स्वागत किया व सभी उपस्थित जनों ने हर्ष व्यक्त किया।
राष्ट्रीय कवि संगम सीतापुर के जिलाध्यक्ष आनन्द खत्री आनंद, राष्ट्रीय मंत्री अर्पित मिश्र तेजस, संस्कार भारती बिसवां इकाई के महामंत्री घनश्याम शर्मा, कला कुंज भारती के संपादक पद्मकांत शर्मा प्रभात, वरिष्ठ साहित्यकार अरुणेश मिश्र व रजनीश मिश्र, सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान, विधायक बिसवां निर्मल वर्मा, पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह यादव संहित जनपद के तमाम कवियों साहित्यकारों ने साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु को बधाई दी है।


Comments
Post a Comment