Skip to main content

लालकुआ के पास कूड़े का अंबार बना सिरदर्द, बदबू और गंदगी से परेशान हैं स्थानीय लोग

शिवांश पाण्डेय

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के जोन 1 स्थित लालकुआ क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। यहां सड़क किनारे कूड़े का अंबार लगा हुआ है, जिससे स्थानीय नागरिकों को न सिर्फ गंदगी बल्कि भयंकर बदबू का भी सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि राह चलते लोगों को भी इस बदबू और गंदगी के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय नागरिकों की नाराज़गी

45 नवाइया न्यू गणेशगंज नाका, हिंडोला के पास रहने वाले लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद नगर निगम की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। 

नगर निगम की लापरवाही के कारण इलाके की हालत बद से बदतर होती जा रही है। कूड़े का नियमित निस्तारण न होने से न सिर्फ बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है, बल्कि इलाके की छवि भी धूमिल हो रही है।"

क्या कहता है प्रशासन?

स्थानीय निवासियों की शिकायतों के बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। क्षेत्र के लोग जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था सुधारने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Comments