शिवांश पाण्डेय
लखनऊ: मोहनलालगंज तहसील में चरागाह की 32 बीघा जमीन अवैध कब्जे से मुक्त, प्रशासन ने जब्त की फसल,
मोहनलालगंज के कनकहा ग्राम पंचायत में सरकारी अभिलेखों में दर्ज चरागाह की 32 बीघा भूमि को अवैध कब्जेदारों से मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। इस भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर बोई गई गेहूं की फसल को नायब तहसीलदार भानु प्रकाश त्रिपाठी की अगुवाई में टीम ने मौके पर ही कटवा दिया।
प्रशासन की सख्त कार्रवाई
एसडीएम अंकित शुक्ला के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में कानूनगो शिवनारायण सिंह यादव और लेखपाल सत्येंद्र सिंह भी शामिल रहे। टीम ने सरकारी जमीन से कब्जा हटाने के बाद मौके पर खड़ी गेहूं की फसल की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी।
अवैध कब्जेदारों में मचा हड़कंप
प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया है।

Comments
Post a Comment