नगर निगम ने कसी कमर
शिवांश पाण्डेय
लखनऊ में मानसून से पहले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने सफाई अभियान को रफ्तार दे दी है। शनिवार को हैदर कैनाल नाले की सफाई का कार्य जोरशोर से शुरू किया गया। खास बात यह रही कि नगर निगम के आरआर विभाग के चीफ इंजीनियर मनोज प्रभात स्वयं मौके पर मौजूद रहे और सफाई कार्य का निरीक्षण किया।
नगर आयुक्त गौरव कुमार के सख्त निर्देशों ok के तहत पूरे शहर में नालियों और नालों की सफाई अभियान को तेज कर दिया गया है। मानसून के दौरान शहर में जलजमाव की समस्या न हो, इसके लिए समय से पहले तैयारियों का आगाज कर दिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक अगले एक हफ्ते तक सफाई अभियान को युद्ध स्तर पर चलाया जाएगा। इस अभियान में सभी जोन के जोनल अधिकारी, जोनल सेनेटरी। ऑफिसर के साथ-साथ इंजीनियरिंग विभाग के XEN, JE और अन्य अधिकारी भी पूरी टीम के साथ मैदान में डटे हुए हैं।
नगर निगम का यह प्रयास न सिर्फ मानसून के दौरान आम जनता को राहत पहुंचाएगा, बल्कि शहर की स्वच्छता और जल निकासी व्यवस्था को भी बेहतर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।
नगर निगम की इस सक्रियता से उम्मीद जताई जा रही है कि इस वर्ष लखनऊवासी बारिश के मौसम में बिना जलभराव की परेशानी के अपने दिनचर्या का आनंद उठा सकेंगे।

Comments
Post a Comment