Skip to main content

बाबा साहब के उनके संघर्ष को बताते हुए उन्हें महान विचारक, चिंतक एवं समाज सुधारक बताया

का.सु. साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अयोध्या के सांस्कृतिक परिषद् द्वारा मनाई गई संविधान शिल्पी बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134 जयंती
RAVI MAURYA अयोध्या। साकेत महाविद्यालय के सांस्कृतिक परिषद् द्वारा बाबा साहब की 134 वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता- एडिशनल कमिश्नर अयोध्या डिविजन अजयकांत सैनी रहे, विशिष्ट अतिथि एसपी ग्रामीण, अयोध्या बलवंत चौधरी, सहायक कमांडेंट सीआरपीएफ, अयोध्या चंद्रसेन चौधरी, सीओ सदर अयोध्या योगेंद्र कुमार रहे। 
साथ ही महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दानपति तिवारी, वक्ता प्रो. अनिल कुमार सिंह, मुख्य नियंता प्रो. अशोक कुमार मिश्रा, डॉ. बी.के. सिंह, छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. संतोष कुमार, डॉ रवि कुमार चौरसिया  ने बाबा साहब, तथागत बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत किया। 
बाबासाहेब की 134 वीं जयंती पर मुख्य अतिथि अजय कांत सैनी ने अपने वक्तव्य में बाबा साहेब के संघर्षों, उनके शिक्षा, उनके दर्शन, उनकी सोच को बताया और यह कहा केवल एक दिन जन्मोत्सव मनाने से उनका सपना पूरा नहीं होता, अपितु हमें अनवरत उनके योगदानों को याद करते हुए, चिंतन करते हुए, जीवन में उतारने और वैसा आचरण करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि सीओ सदर अयोध्या योगेंद्र कुमार ने बच्चों को बाबा साहब के अनुशासन एवं उनकी सोच वह समाज के योगदान को बताया। 
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दानपति तिवारी ने बाबा साहब के संस्कृत विषय में योगदान को एवं उनके संघर्ष को बताते हुए उन्हें महान विचारक, चिंतक एवं समाज सुधारक बताया। 
वक्ता के रूप में प्रो. अनिल कुमार सिंह ने बाबा साहब के क्रांतिकारी विचारों आदर्शों समाज को उनकी देन व वर्तमान विचारधाराओं को सोच समझ कर उन्हें जीवन में उतारने व वैसा आचरण करने के लिए प्रेरित किया। 
मुख्य नियंता प्रो. अशोक कुमार मिश्र ने बाबा साहब के जीवनी पर प्रकाश डाला, डॉ. बी. के. सिंह ने उनकी जीवन यात्रा के विषय में बताया और बच्चों को अनुशासित रहने की शिक्षा दी। छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने बाबा साहब के जीवन दर्शन के विषय में बताया। 
छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. रवि कुमार चौरसिया ने बाबा साहेब के वर्तमान प्रासंगिकता पर अपने विचार साझा किया। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन सांस्कृतिक परिषद् के सदस्य डॉ. अखिलेश कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संतलाल भूगोल विभाग ने किया तथा अतिथियों का परिचय डॉ. वेद प्रकाश वेदी ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विश्व ज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में 13 अप्रैल 2025 को 'विश्व ज्ञान प्रतियोगिता' का आयोजन किया गया इसमें लगभग 500 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया उसमें टॉप 10 विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया। इसके सहसंयोजक डॉ. सोनू, मनोविज्ञान विभाग रहे।  
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. उमापति, डॉ. प्रशांत प्रजापति, डॉ. विपिन सिंह, डॉ. संदीप वर्मा डॉ. डॉ सूरज, विष्णु कुमार, डॉ. बृजेश रामाश्रय व इंद्रजीत उपस्थित रहे अंत में राष्ट्रगान से बाबा साहब की 134 वीं जयंती समारोह का समापन हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...