Skip to main content

पार्षद गुलशन अब्बास पानी की समस्या को लेकर धरने पर बैठे

वार्ड मल्लाही टोला में कही पानी का काल तो कही आ रहा सीवर युक्त पानी

लखनऊ। जोन-6 के वार्ड मल्लाही टोला सेकेण्ड के युवा सपा पार्षद गुलशन अब्बास सोमवार को नजता के सामने आ रही पानी की समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता द्वितीय जलकल विभाग, नगर निगम, बालागंज कार्यालय पुहंचकर अकेले ही धरने पर बैठ गये। धीरे-धीरे वार्डवासी सैकड़ों को तादाद में पहुंचकर धरने में शामिल हुए और जलकल विभाग की व्यवस्थाओं पर नारजगी के साथ नारे लगाने लगे। 

गुलशन अब्बास के साथ साहनी सेठ, शंकर, दद्द रजा इमाम, कुमैल, अहमद, जुहैब, मजहर, मीनू, असकरी, कासिम, अली मोहम्मद, शावेज, शबाब आलम, रियासत, छोटे भय्या, अशरफ, तुफैल, सुभान सहित तमाम लोग धरने में शामिल हुए। 

पार्षद गुलशन अब्बास ने कहा कि दर्जनों बार पानी की शिकायत दर्ज कराने के बाद भी व्यवस्था सही नहीं हुई। जनता ने मुझे वोट देकर जिताया है तो उसकी कीमत तो चुकानी पड़ेगी। 

पार्षद को एक्सेन अनिल कुमार और और जेई कुलदीप ने दिया आश्वासन 

सोमवार को जोन-6 के वार्ड मल्लाही टोला सेकेण्ड के युवा सपा पार्षद गुलशन अब्बास जग अपने समर्थकों के साथ अधिशासी अभियंता द्वितीय जलकल विभाग, नगर निगम, बालागंज कार्यालय पहुंचकर धरने पर बैठे उसके करीब एक घंटे बाद एक्सेन अनिल कुमार और जेई कुलदीप ने उन्हें कार्यालय में बुलाकर पानी न आने और सीवर युक्त पानी की समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया।

कई मोहल्लों में पानी न आने से लोग परेशान

पार्षद गुलशन अब्बास ने बताया कि वार्ड मल्लाही टोला सेकेण्ड के जाफरिया कालोनी, सुगरा इमामबाड़ा, मुसाहबगंज, इकबाल नगर कॉलोनी सहित आसपास के कई मोहल्लों में भीषण गर्मी में पानी की भारी किल्लत है। इलाके के लोगों को पानी न मिलने से उनका स्वास्थ्य भी खराब हो रहा है। उन्होंने कहा कि मिनी ट्यूबल से कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। जिम्मेदार विभाग जानबूझ कर आंखे मूंदे हुए है। 

वार्ड में आ रहा सीवर युक्त पानी, बढ़ा बीमारी का खतरा

धरने के बाद जलकल विभाग के अधिकारियों को पार्शद गुलशन अब्बास ने बताया कि वार्ड के हैदरी इमामबाड़ा, ताहा क्लीनिक, संगम चौराहा, इकबाल नगर जैसे क ई इलाकों में पाईप लाईन से सीवर का पानी आ रहा है। उन्होंने कहा कि जनता ने हम पर भरोसा करके जीत दिलायी है। हमारा फर्ज बनता है कि जनता को मूलभूत सुविधाएं मिलनी चााहिए। 

उन्होंने कहा कि एक्सेन और जेई ने आश्वासन दिया है कि दो-चार दिन में समस्याएं दूर की जायेंगी। पार्षद ने कहा कि अगर समस्याओं का समाधानी नहीं हुआ तो वार्ड की जनता विशाल प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में अगर मुख्यमंत्री तक जाना पड़ा तो जाउंगा।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...