- लखनऊ नगर निगम की लापरवाही उजागर
- जनता परेशान, अधिकारी मीठी नींद में
शिवांश पाण्डेय
लखनऊ। नगर निगम में नए नगर आयुक्त के पदभार संभालने के बाद भी जनता को राहत मिलती नहीं दिख रही है। मंगलवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब जोन-1 के जोनल अधिकारी अपने कार्यालय में आराम फरमा रहे थे और जनता को उनके दरवाजे से निराश होकर लौटना पड़ा।
सूत्रों के अनुसार, जब एक शिकायतकर्ता अपनी समस्या लेकर जोन-1 कार्यालय पहुंचे, तो वहां मौजूद चपरासी ने यह कहकर टालने की कोशिश की कि "साहब मौजूद नहीं हैं।"
लेकिन जब शिकायतकर्ता ने दरवाजा खटखटाया और अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने केबिन के अंदर से आवाज लगाई। हैरानी की बात यह रही कि उसी समय केबिन के भीतर से जवाब आया कि "जोनल अधिकारी नहीं हैं।" जबकि दरवाजा अंदर से बंद था और अधिकारी खुद अंदर आराम कर रहे थे।
इस घटना ने नगर निगम में फैली अनियमितता और अधिकारियों की लापरवाही की पोल खोल कर रख दी है। जनता अपने अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए भटकती रही, जबकि जिम्मेदार अधिकारी कार्यालय में ही चैन की नींद लेते रहे।
पीड़ित व्यक्ति, जिसका मोबाइल नंबर 9335040007 है, ने इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत दर्ज कराई है और उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
नगर निगम प्रशासन की इस लापरवाही पर अब सवाल उठने लगे हैं कि आखिर जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तैनात अधिकारी खुद अपने कर्तव्यों से क्यों मुंह मोड़ रहे हैं?
क्या नगर निगम प्रशासन इस लापरवाही पर कोई सख्त कदम उठाएगा या जनता यूं ही भटकती रहेगी?

Comments
Post a Comment