ड्राईवर को नींद आने के कारण डिवाइडर पर चढ़ा दी बस
शिवांश पाण्डेय
लखनऊ। हाथरस डिपो की बस UP-78-KT-5229 आगरा 23.32 पर चले जो लखनऊ होते हुए गोरखपुर जा रही थी ड्राईवर को नींद आने के कारण डिवाइडर पर चढ़ा दी कोई गम्भीर चोट नहीं आई हैं ये हादसा सुबह 5.39 पर हुआ या बस लखनऊ पहुंचने ही वाली थी।
आगरा गुरुवार रात 11:32 बजे आगरा से चली उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की हाथरस डिपो की बस (UP-78-KT-5229) जो लखनऊ होते हुए गोरखपुर जा रही थी, शुक्रवार तड़के एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण बस सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गई।
यह हादसा सुबह करीब 5:39 बजे हुआ।
बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई, हालांकि गनीमत रही कि कोई भी यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर रवाना कर दिया गया।
यात्रियों ने बताया कि ड्राइवर रातभर बस चला रहा था और कई बार और संभवतः थकान के कारण कई बार उसे नींद आ रही बस के अचानक डिवाइडर पर चढ़ने से सभी यात्री घबरा गए और आनन-फानन में बस से उतरकर सुरक्षित स्थान की ओर भागे।
घटनास्थल पर यात्रियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर सड़क पार की और खुद ही अपने सामान के साथ बाहर निकले। बस में मौजूद लोगों ने बताया कि यदि गति अधिक होती तो यह एक बड़ा हादसा हो सकता था।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि लंबी दूरी के ड्राइवरों के लिए विश्राम और शिफ्ट व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।




Comments
Post a Comment