Skip to main content

निशुल्क टूल किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन

उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के तत्वावधान में हुआ जागरूकता कार्यक्रम आयोजन
प्रकाश शुक्ला
उन्नाव। लोकनगर उन्नाव में उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के तत्वावधान में एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम एवं निशुल्क टूल किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय विधायक सदर पंकज गुप्ता ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। 
तदोपरांत जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी सत्येंद्र कुमार और जिला पर्यटन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने  विधायक सदर को पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया।
स्वागत उद्बोधन में जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग सभी कुशल कारीगरों की क्षमता संवर्धन के लिए आवश्यक सभी प्रयास कर रहा है। माटी कला बोर्ड के माध्यम से कुशल कारीगरों को  सब्सिडी के साथ ऋण, विभिन्न टूल किट को सब्सिडाइज्ड दरों पर अथवा निःशुल्क उपलब्ध कराना, समय समय पर प्रशिक्षण उपलब्ध कराना एवं सीएफसी की स्थापना हेतु 10 लाख रुपए का अनुदान उपलब्ध कराने जैसे कार्य बड़े पैमाने पर जनपद उन्नाव में किए जा रहे हैं। 
माटी कला बोर्ड से आए डॉ सुरेंद्र प्रजापति ने माटी कला की बारीकियों से सभी को परिचित कराया। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय विधायक सदर ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अनवरत पिछली पंक्ति में खड़े लोगों को आगे लाने के लिए कार्य कर रही है। 
विभिन्न उपक्रमों के माध्यम से सरकार ने कुशल कारीगरों की क्षमता संवर्धन के अनवरत प्रयास किए हैं।पाश्चात्य सभ्यता के प्रभाव में हम अपना मूल भूलकर पीछे चले गए। जड़ों से जुड़कर ही आगे बढ़ा जा सकता है। गांव आत्मनिर्भर होंगे तो हमारी उन्नति असंभव है। 
जिस दिन गांव का प्रत्येक व्यक्ति रोजगार की मुख्य धारा से जुड़ जायेगा, उस दिन से हम विकास के पथ पर आगे बढ़ जाएंगे। 
वर्तमान में प्लास्टिक से होने वाले नुकसान को देखते हुए मिट्टी की बनी वस्तुओं की डिमांड बाजार में अनवरत बढ़ रही है जो हमारे कारीगरों के लिए सुखद संदेश है। वर्तमान सरकार सभी को अपने घर परिवार सा मानकर सभी की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। 
कार्यक्रम में माटी कला हेतु  श्रेष्ठ कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों का 2000 रुपए का चेक, अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।  
बिजली से चलने वाले कुल 32 चाक, 09 पगमिल, 08 दोना पत्तल मेकिंग मशीन  और 10 पॉपकॉर्न मशीन जिनकी कुल लागत 17.60 लाख से अधिक है का निःशुल्क वितरण माननीय विधायक सदर के द्वारा कारीगरों को किया गया। कार्यक्रम का आभार ज्ञापन जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम का संचालन विश्वनाथ तिवारी ने किया। 
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुशील बाजपेई, ग्राम प्रधान भगवती प्रसाद, ग्राम प्रधान रानी, ग्राम प्रधान सुरेश, ग्राम प्रधान रामरतन समेत एक सैकड़ा से अधिक मिट्टीकला का कार्य करने वाले कारीगर मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...