Skip to main content

मैं पाकिस्तान की बेटी थी,अब हिंदुस्तान की बहू हूं -सीमा हैदर

सीमा हैदर की इस बात पर पहले पति गुलाम का जवाब,मेरे चारों बच्चे पाकिस्तानी हैं,उन्हें वापस भेजें

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में बैसारन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकियों ने बड़ा हमला किया। इस आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई। 24 अप्रैल को भारत सरकार ने सख्‍त कदम उठाते हुए भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए थे और उन्‍हें देश छोड़ने का आदेश दिया था। ज्‍यादातर पाकिस्‍तानी नागरिक वापस भेजे जा चुके हैं।इसी बीच अपने प्रेमी सचिन मीणा के लिए पाकिस्तान छोड़कर आई सीमा हैदर भी सुर्खियों में है। 

सीमा हैदर के पहले पति गुलाम हैदर ने एक वीडियो जारी कर बच्चों को पाकिस्तान डिपोर्ट करने की मांग की है।गुलाम ने कहा कि भारत में कुछ भी बड़ा हो सकता है।

गुलाम हैदर ने कहा कि सीमा हैदर पिछले दो सालों से भारत में अवैध तरीके से रह रही है,वीजा लेकर गए लोगों को तो भारत वापस भेज रहा है और अवैध तरीके से भारत में रह रही सीमा पर किसी तरह का कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है,उस पर एक्शन लिया जाना चाहिए और जेल भेजा जाना चाहिए। गुलाम ने कहा कि सीमा के पास जो बच्चे हैं,वह पाकिस्तानी हैं,उन्हें भी पाकिस्तान वापस भेजा जाए।

गुलाम हैदर ने सीमा हैदर के साथ-साथ वकील एपी सिंह को भी देश का दुश्मन बताया। गुलाम ने दोनों को सख्त सजा दिए जाने की बात कही।गुलाम ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में कुछ भी बड़ा हो सकता है, बड़ी साजिश हो रही है।

गुलाम हैदर ने कहा कि सीमा हैदर अभी भी मेरे साथ निकाह में है,मेरा अभी तक सीमा हैदर से तलाक नहीं हुआ है,अब फैसले का समय आ गया,सचिन और सीमा को उनके किए का फल मिलेगा। 

गुलाम ने कहा कि एपी सिंह अपना चेहरा चमकाने के लिए उनका केस देख रहा है,उसको खुद भी नहीं पता कि वो क्या बोलता है। 

दो साल से मैं इंसाफ के लिए चिल्ला रहा हूं, सीमा अवैध तरीके से घुसकर रबूपुरा में बैठी है, उसे जेल भेजा जाए,मेरे 4 बच्चों को डिपोर्ट किया जाना चाहिए,लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है, वकील एपी सिंह लोगों को गलत मैसेज देता है. वो इंसान नहीं, हैवान है.

गुलाम हैदर ने कहा कि मैं हर बार भारत सरकार से अपने बच्चों को वापस भेजने की मांग करता हूं और एपी सिंह कहता है कि मैं अपने बच्चों को मारूंगा, अरे वो बच्चे मेरे जिगर के टुकड़े हैं, मैंने उनके लिए कितना कुछ किया, वह पाकिस्तानी बच्चे हैं।

सीमा हैदर का पहला पति गुलाम हैदर उसे पाकिस्तानी बता रहा है,वहीं सीमा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि उसे भारत में रहने देने की इजाजत दे दी जाए, सीमा ने कहा था वह पाकिस्तान की बेटी थी, लेकिन अब वह हिंदुस्तान की बहू है।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...