शिवांश पाण्डेय
- ईको ग्रीन ने 56.94 करोड़ की रिकवरी से बचने के लिए लगाया चूना,
- ऑफिस छोड़ हुआ फरार!
लखनऊ। राजधानी में कूड़ा प्रबंधन का जिम्मा संभाल रही ईको ग्रीन कंपनी पर 56.94 करोड़ रुपये की भारी वसूली बकाया है।
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) द्वारा मार्च में यह जुर्माना लगाया गया था, लेकिन कंपनी जुर्माना चुकाए बिना ही शहर से रफूचक्कर हो गई।
सूत्रों के अनुसार, जब वसूली टीम कंपनी के ऑफिस पहुंची तो वहां ताले लटक रहे थे। ईको ग्रीन अपना बोरिया-बिस्तर समेट कर फरार हो चुकी थी।
इस घटना के बाद नगर निगम और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। SDM सरोजनीनगर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त से विस्तृत जानकारी मांगी है।
नगर निगम की ओर से बताया गया कि कंपनी का पंजीकृत पता गुरुग्राम (हरियाणा) का है, और वहीं से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रश्न उठता है – इतने बड़े पैमाने पर जुर्माना और फिर कंपनी का फरार हो जाना क्या प्रशासन की ढिलाई का नतीजा है?
अब देखना यह होगा कि शासन और प्रशासन मिलकर ईको ग्रीन को कैसे जवाबदेह बनाते हैं और इस भारी-भरकम राशि की वसूली कैसे सुनिश्चित की जाती है।
Comments
Post a Comment