सीतापुर। बिसवां राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु ने विधानसभा सचिवालय में आयोजित कवि गोष्ठी में काव्यपाठ कर सभी को चमत्कृत कर दिया।
कवि गोष्ठी का आयोजन राज्य विधानमंडल पेंशनर्स संस्थान द्वारा किया गया था जिसकी अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष चंद्र प्रकाश शर्मा ने की व मुख्य अतिथि संस्कृति विभाग की पूर्व निदेशक उमा द्विवेदी थीं।
कमलेश मौर्य मृदु को विशिष्ट अतिथि के नाते आमंत्रित किया गया था। संचालन हरि प्रकाश अग्रवाल हरि ने किया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को अंगवस्त्र व माल्यार्पण से संस्धा द्वारा सम्मानित किया गया।
श्री मृदु ने नीले ड्रम पर कटाक्ष करते हुए पढ़ा..
- पत्नी ने कहा बैठी मिलन की उम्मीद से।
- होली पे नहीं आये तो आवोगे ईद पे।
- पति बोला आ रहा हूं मगर डर रहा हूं मैं,
- रक्खा तो नहीं तूने नीला ड्रम खरीद के।।
बाराबंकी से आये हास्य कवि संदीप अनुरागी ने सभी को जमकर हंसाया। संस्थान के संयोजक डा दिनेश चन्द्र अवस्थी ने मूंछों पर कुंडलियों सुना कर सभी को लोटपोट कर दिया। इसके अतिरिक्त अरविंद रस्तोगी, अलका अस्थाना हिमांशु श्रीवास्तव ने काव्यपाठ कर कवि गोष्ठी को ऊंचाइयां प्रदान कीं। संस्थाध्यक्ष सी पी शर्मा ने सभी का स्वागत किया तथा आभार व्यक्त किया।
.jpg)

Comments
Post a Comment