- लखनऊ पीजीआई के पास लाइन सिक्योरिटी कंपनी कर रही है गंदगी..
- जोन 8 की जनता परेशान..
- नगर निगम और संबंधित अधिकारी इस पर सख्त कदम उठाएंगे..?
शिवांश पाण्डेय
लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र के पास रहने वाले लोग इन दिनों भारी दुर्गंध और गंदगी से परेशान हैं।
जानकारी के अनुसार, लाइन कंपनी द्वारा जोन 8 के अंतर्गत आने वाले पीजीआई क्षेत्र में कूड़े का डंपिंग किया जा रहा है, जिससे इलाके में बदबू फैल रही है और लोगों को सांस लेना तक मुश्किल हो गया है।
स्थानीय निवासियों की मानें तो कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। "नगर निगम ने इस कंपनी को लखनऊ को साफ-सुथरा बनाने का काम सौंपा था, लेकिन ये लोग तो शहर को और गंदा कर रहे हैं," एक स्थानीय निवासी ने नाराज़गी जताई।
जनप्रतिनिधियों से इस मामले में दखल देने की अपील की गई है। नागरिकों ने मांग की है कि जोन 8 के ज़िम्मेदार अधिकारी मनोज भाई इस मामले को गंभीरता से लेते हुए महापौर के संज्ञान में लाएं और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। लखनऊ को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने की दिशा में इस तरह की लापरवाही चिंताजनक है।
Comments
Post a Comment