RAVI Maurya
अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में जिला अधिकारी अयोध्या निखिल टीकाराम फुण्डे से मिलकर मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंप कर जनपद फतेहपुर में एक ही परिवार के तीन किसानो की हत्या के मामले का ज्ञापन सौंपते हुए पीड़ित परिवार को सुरक्षा एवं आर्थिक सहायता तथा आश्रितों को नौकरी दिलाई जाने के साथ-साथ मुकदमे को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर जल्द न्याय करने की मांग की गई।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा कहा कि जनपद फतेहपुर के अखरी गांव में एक ही किसान परिवार के तीन सदस्यों की एक साथ हत्या कर दी गई जिसको भारतीय किसान यूनियन ने गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग किया है कि पीड़ित परिवार को 50-50 लाख रुपए आर्थिक सहायता तथा वादी मुकदमा व गवाहों की सुरक्षा, पीड़ित परिवार के आश्रितों को सरकारी नौकरी तथा बच्चों को फ्री में शिक्षा व शस्त्र लाइसेंस दिलाने और मुकदमे को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर जल्द न्याय करने तथा हत्यारों पर गैंगस्टर व NSA लगाने की मांग की गई है।
मध्यांचल सचिव सूर्यनाथ वर्मा, जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ने शासन प्रशासन को चेतावनी दिया है कि यदि मांगे नहीं मानी जाती है तो राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आदेश अनुसार बड़े से बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा
प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष भागीरथी वर्मा, देवी प्रसाद वर्मा, भोला सिंह टाइगर, संतोष वर्मा, भूपेंद्र दुबे, विवेक पटेल, राहुल वर्मा, रवि वर्मा, महेंद्र वर्मा, कृष्णा प्रसाद वर्मा, दुखीराम वर्मा आदि लोग शामिल रहे।

Comments
Post a Comment