Skip to main content

भाजपा के सिंगोल से नहीं,बाबा साहेब के संविधान से चलेगा देश -श्यामलाल पाल

पीडीए पंचायत में भाजपा पर जमकर बरसे सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल

Ravi Maurya 

अयोध्या। समाजवादी पार्टी द्वारा बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के रानी बाजार स्थित सेठ रामदयाल मैरिज लॉन विशाल पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कार्यक्रम में शिरकत की। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त आ चुकी है जनता उम्मीद भरी निगाहों से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तरफ देख रही है। 

पीडीए का कारवां अब रुकने वाला नहीं है।आने वाला कल समाजवादियों का होगा। अयोध्या के लोग इतिहास लिखने वाले नहीं बल्कि इतिहास रचने वाले लोग हैं। देश में लुटेरे, छलने वाले व नफरत पैदा करने वाले लोगों का शासन हो गया है तब सामाजिक न्याय के एक ऐसे योद्धा अवधेश प्रसाद जिन्हें समाजवादी पार्टी ने लोकसभा का टिकट दिया।  अयोध्या की महान जनता ने उन्हें सांसद बनाया। जब से अवधेश प्रसाद सांसद बने हैं भाजपा की केंद्र में सरकार लंगडी हो गई है और सरकार चलने के काबिल नहीं है। 

जब सदन में भाजपा के लोगों की निगाह सांसद अवधेश प्रसाद पर जाती है तो वह लोग दंग रह जाते हैं। इसलिए भाजपा के लोग बाबा साहब के संविधान को खत्म करना चाहते हैं।  
धीरेंद्र शास्त्री देश को अंधविश्वास और पाखंड की तरफ ले जाना चाहते हैं?
भाजपा की सरकार ने संविधान पर हमला कर संसद भवन के अंदर सिंगोल को स्थापित किया जिसे संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर, डॉ लोहिया और धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव ने कभी स्वीकार नहीं किया अयोध्या के लोगों अब आपको तय करना है कि देश बाबा साहब के संविधान से चलेगा या भाजपा के सिंगोल से चलेगा। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने नोटबंदी का भी जिक्र किया साथ ही साथ उन्होंने कहा कि देश में अब कई प्रकार के बहुरूपिया घूम रहे हैं। कथा वाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर भी हमला बोलते हुए कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री देश को अंधविश्वास और पाखंड की तरफ ले जाना चाहते हैं। 
पीडीए के लोगों हमें आपको संकल्प लेना होगा की बाबा साहब के संविधान की रक्षा के लिए 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी होगी। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि किसानों, नौजवानों, बेरोजगारों, महिलाओं युवा, बुजुर्ग व समाज के हर वर्ग के लोगों के भलाई के लिए 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार लानी होगी। सांसद अवधेश प्रसाद ने कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर हमला बोला। 
सांसद ने कहा कि प्रदेश की बहन बेटियां आज सुरक्षित नहीं है पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। माफियाओं का मनोबल दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव बख्तियार खान ने किया। 
कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, पूर्व मंत्री पवन पांडेय, पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय, पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा, बलराम मौर्य, श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, जिला प्रवक्ता लवलेश पांडेय, राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप, रामजी पाल, एजाज़ अहमद, ओरौनी पासवान, बाबूराम गौड़, शोएब खान, पूर्व मंत्री अमृत राजपाल, जय सिंह यादव, सहित दो दर्जन से अधिक नेताओं ने संबोधित किया। 
कार्यक्रम में संजय यादव, गोविंद विश्वकर्मा, डॉ माखनलाल यादव, पृथ्वीराज यादव, अजय वर्मा, विद्याभूषण पासी, समरपाल, सिराज अहमद, लालदेव चौरसिया, अतुल यादव, अशोक यादव, सुनीता कोरी सहित बड़ी संख्या पार्टी के पदाधिकारी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

“अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी: उजड़ने की कगार पर संजय कॉलोनी भाटी माइंस”

जितेंद्र कुशवाहा दिल्ली के दक्षिणी इलाके में स्थित संजय कॉलोनी भाटी माइंस के लोग आज भी अपने अधिकार और अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह वही कॉलोनी है, जिसे वर्ष 1976 में दिल्ली सरकार ने विधिवत बसाया था और यहां के निवासियों को पट्टे भी दिए गए थे। उस समय ग्रामीणों को यह भरोसा दिलाया गया था कि अब उन्हें एक स्थायी ठिकाना मिल गया है। लोग गांव से आए, मजदूरी की, और जीवनभर की कमाई लगाकर ईंट-पत्थर से अपने आशियाने खड़े किए। लेकिन 1991 में अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी ने यहां के निवासियों की जिंदगी को अंधकार में धकेल दिया। अधिकारियों की एक गलत रिपोर्ट और अदूरदर्शी निर्णय के कारण पूरी कॉलोनी को रिज क्षेत्र (संरक्षित वन क्षेत्र) घोषित कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि 15 साल पहले जिन घरों को कानूनी मान्यता दी गई थी, वे अचानक “अवैध” हो गए। आज हालात यह हैं कि सरकार और प्रशासन उन्हीं घरों को तोड़ने पर आमादा है, जिन पर लोगों ने अपना खून-पसीना बहाकर जीवन की पूंजी लगा दी थी। इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए नव युवक ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं ‘संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन’ के संस्थापक समाज...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...