- बाबा साहेब की जयंती पर मलिहाबाद की नई बस्ती धनेवा में हुआ भव्य कार्यक्रम..
- सैकड़ों की संख्या में जुटे लोग..
शिवांश पाण्डेय
लखनऊ। मलिहाबाद क्षेत्र की नई बस्ती धनेवा में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने उनके विचारों, संविधान निर्माण में उनके योगदान और सामाजिक न्याय के प्रति उनके संघर्ष को विस्तार से बताया। उपस्थित जनसमूह ने 'जय भीम' के नारों के साथ बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, विचार गोष्ठियाँ और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिससे स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं और युवाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिससे यह समारोह एक जनआंदोलन का रूप लेता नजर आया।
बाबा साहेब अमर रहें, जय भीम के गगनभेदी नारों से धनेवा की फिज़ा गूंज उठी, और कार्यक्रम देर शाम तक उत्साहपूर्वक चलता रहा।


Comments
Post a Comment