शिवांश पाण्डेय
लखनऊ। विकासनगर के सेक्टर एम निवासी महीनों से बदबूदार पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। अखिलेश सुताप, रामकिशोर, अनिल और सुषमा सहित कई निवासियों ने बताया कि क्षेत्र में पानी की आपूर्ति इतनी खराब है कि दैनिक जीवन भी मुश्किल हो गया है।
परेशान निवासियों का कहना है कि सेक्टर एम में ट्यूबवेल की बोरिंग हुए एक महीना बीत चुका है, लेकिन इसके बावजूद लोगों को पीने और घरेलू इस्तेमाल के लिए पानी नहीं मिल रहा है।
बार-बार आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। निवासियों का आरोप है कि क्षेत्रीय भ्रष्टाचार के कारण उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
बदबूदार पानी और पानी की कमी के कारण लाला लाजपत राय, वार्ड 59 में सेक्टर एम के निवासियों में भारी आक्रोश है।
Comments
Post a Comment