लखनऊ। मोहनलालगंज के सांसद आर. के. चौधरी ने सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और अनुभवी राजनीतिक नेता मनोज कुमार पाल को अपना सांसद सलाहकार नियुक्त किया।
श्री पाल म०नं० 592च/70, लौंगा खेड़ा, खरिका, तेलीबाग, जनपद लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के निवासी हैंनियुक्ति पत्र सौंपते हुए सांसद आर. के. चौधरी ने कहा, "मनोज कुमार पाल एक समर्पित और अनुभवी नेता हैं, जिन्हें क्षेत्र की सामाजिक और भौगोलिक स्थितियों की गहरी समझ है।
मुझे पूरा विश्वास है कि वह मेरी नीति और सोच को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और जनता की समस्याओं को गंभीरता से उठाएंगे।"
सांसद ने स्पष्ट किया कि श्री पाल अब सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सभी सरकारी बैठकों में भाग लेकर सांसद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस महत्वपूर्ण नियुक्ति की सूचना जिलाधिकारी लखनऊ, पुलिस आयुक्त लखनऊ, उप जिलाधिकारी सरोजनीनगर, खण्ड विकास अधिकारी सरोजनीनगर तथा समस्त थाना प्रभारियों को भेज दी गई है।
पार्टी में खुशी की लहर..
मनोज कुमार पाल को सांसद सलाहकार बनाए जाने पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम जनमानस में हर्ष की लहर दौड़ गई। बधाइयों का सिलसिला जारी है।
समाज के वंचितों की आवाज़ बनेंगे..
नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोज कुमार पाल ने कहा, "मैं गरीबों, मजदूरों, दलितों, शोषितों और वंचितों की आवाज़ बनकर काम करूंगा।
आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मैं पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करूंगा। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना ही मेरी प्राथमिकता होगी।

Comments
Post a Comment