Skip to main content

IAS बने हिमांशु प्रजापति व उनके माता-पिता को किया सम्मानित

  • पूर्व मंत्री पवन पांडेय व पारसनाथ यादव ने किया सम्मानित.
  • फूल माला पहनाकर हिमांशु को भेंट किया अंग वस्त्र व मिष्ठान.

Ravi Maurya

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री तेज़ नारायण पांडेय पवन व समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने IAS बने हिमांशु प्रजापति व उनके पिता देवनारायण प्रजापति तथा उनकी माता शिक्षामित्र गीता प्रजापति को कपासी गांव पहुंचकर अंग वस्त्र,मिष्ठान व फूल माला पहनकर उन्हें सम्मानित किया। 

इस मौके पर पूर्व मंत्री पवन पांडे ने कहा कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सर्वाधिक प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा 2024 में अयोध्या जनपद के बीकापुर विधानसभा के कपासी गांव निवासी देवनारायण प्रजापति जी के सुपुत्र हिमांशु प्रजापति ने IAS की परीक्षा पास कर अयोध्या जनपद का नाम रोशन किया है। हिमांशु प्रजापति की सफलता के पीछे उनके माता-पिता की त्याग तपस्या है। 

आज भी हमारे ग्रामीण अंचल में ऐसी तमाम प्रतिभाएं हैं जो संसाधनों के अभाव में भी अपने माता-पिता,गांव,समाज तथा जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण IAS की परीक्षा पास करने वाले हिमांशु प्रजापति हैं। 

पूर्व मंत्री पवन पांडे ने कहा कि हिमांशु के साथ-साथ उनके माता-पिता भी बधाई के पात्र हैं जिन्होंने एक लायक बेटे को जन्म देकर अच्छी शिक्षा और संस्कार देकर आज क्षेत्र का नाम रोशन कराया है। सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि 

  • मंजिल उन्हीं को मिलती है, 
  • जिनके सपनों में जान होती है, 
  • पंख से कुछ नहीं होता, 
  • हौसलों से उड़ान होती है 

इस बात को हिमांशु प्रजापति ने आज चरितार्थ कर दिया और IAS बनकर अपने माता-पिता,गांव सहित पूरे जनपद का देश और दुनिया में नाम किया है। 

हिमांशु प्रजापति की इस सफलता से जनपदवासी अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

सपा प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अजय रावत, अशोक रावत, बल्लू दुबे, रानू दुबे, रूद्रमणि तिवारी, राणा अमित सिंह,पारिजात त्रिपाठी, पंकज शर्मा,उमाशंकर त्रिपाठी, अजय यादव बी डीसी आदि लोग मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...