अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के तत्वावधान में धूम धाम से मनाई गई भगवान बुद्ध की जयंती
राष्ट्र की बात संवाददाता
झांसी l अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के तत्वावधान में प्रदेश कार्यालय पर शाक्य मुनी तथागत गौतम बुद्ध की जयंती मनाई गई सर्वप्रथम अतिथियों ने बुद्ध की प्रतिमा पर मोमबत्ती जलाकर पुष्प अर्पित किए गोष्ठी में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रधान राष्ट्रीय महासचिव नीरज कुशवाहा जी ने कहा कि अशोक के नाती ब्रहद रथ की हत्या के बाद गौतम बुद्ध की वाणी को न केवल परी शुद्ध रखने की आवश्यकता है वरण उसके संरक्षण और प्रचुर प्रचार प्रसार की आवश्यकता है ,अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार कुशवाहा ने अपने उद्बबोधन में कहा की आज के परवेश मैं जहां संपूर्ण विश्व में आतंकवाद, अहिंसा, कतले आम हो रहा है, ऐसे विप्लव कारी समय में बौद्ध धर्म ही एकमात्र अकेला बिना युद्ध वाला अहिंसक धर्म है अतः हमें बौद्ध मय भारत का निर्माण कर, पुनः संपूर्ण विश्व का नेतृत्व कर भारत को जगतगुरु बनाना है मैं अपने समाज के भाइयों से कहना चाहूंगा की हम अपने पुरखों के इतिहास को उनके धर्म को पहचान कर उसे आत्मसात कर प्रगति के शिखर को छुए यही मेरी बुद्ध जयंती के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं हैं l कार्यक्रम में झांसी जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा, शंकर कुशवाहा ठेकेदार शिवाजी नगर, भगवत कुशवाहा पाडरी, आदि बुद्ध जयंती के अवसर पर उपस्थित रहे l


Comments
Post a Comment