Skip to main content

पंचतत्व में विलीन हुए सपा नेता मदन यादव

सांसद अवधेश प्रसाद, आनंद सेन यादव जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि 

अयोध्या। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के मिल्कीपुर विधानसभा अध्यक्ष मदन यादव की सोमवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु हो गई। इस घटना ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय समुदाय में गहरे शोक की लहर पैदा कर दी है। 

नगर पंचायत कुमारगंज पूरे सोंन का पुरवा निवासी मदन यादव सोमवार रात जगदीशपुर की तरफ से अपनी ग्लैमर बाइक (एपी 42 यूं 0922) पर कुमारगंज लौट रहे थे। रात करीब 1 बजे पिठला कट के पास उनकी बाइक एक खड़ी ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मदन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक घटना के बाद ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कुमारगंज पुलिस के दरोगा विमल कुमार यादव और वार्ड नंबर 10 के सभासद प्रतिनिधि मृत्युंजय यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल मदन यादव को तुरंत सौ सैय्या चिकित्सालय, कुमारगंज पहुंचाया। 

अस्पताल में आपातकालीन कक्ष में तैनात डॉ. प्रशांत वर्मा ने उनका प्राथमिक उपचार किया। डॉ. वर्मा के अनुसार, मदन यादव के चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं और उनके मुंह से लगातार रक्तस्राव हो रहा था। उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मदन यादव के निधन की सूचना मिलते ही सांसद अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव,जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, अजीत प्रसाद सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता अस्पताल परिसर में पहुंच गए। सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि मदन यादव समाजवादी पार्टी के एक सक्रिय और समर्पित नेता थे। 

लोहिया वाहिनी के मिल्कीपुर विधानसभा अध्यक्ष के रूप में उन्होंने क्षेत्र में पार्टी के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनके अचानक निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में गहरा दुख व्याप्त है। जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने एक निष्ठावान और कर्मठ कार्यकर्ता खो दिया। मदन यादव के निधन की खबर फैलते ही कुमारगंज और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।

 स्थानीय लोग उन्हें एक मिलनसार और समाजसेवी व्यक्ति के रूप में याद कर रहे हैं। उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। सपा प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि अस्पताल परिसर से लेकर अन्त्येष्टि स्थल तक पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, अजीत प्रसाद, बख्तियार खान, छोटेलाल यादव, रामजी पाल, साहबलाल यादव,रामतेज यादव, वेदप्रकाश यादव, आज़ाद सिंह, रामकरण यादव, सीताराम यादव, यदुनाथ यादव, रामसतन कोरी, सुनील कोरी, उमाशंकर पाल सहित बड़ी संख्या में सपा नेता व कार्यकताओं के अलावा हजारों की संख्या में लोगों ने नम आंखों से सपा मदन यादव को श्रद्धांजलि दी।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...