भाजपा के एमपी के मंत्री की दूषित और घृणित मानसिकता का परिचायक है कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी- जूही सिंह
सपा महिला मोर्चा ने शर्म करो मार्च यात्रा निकालकर किया इस्तीफ़े की माँग
महिलाओ के प्रति भाजपाइयों की सोच ही घटिया- प्रेमलता यादव
मनोज मौर्य
लखनऊ। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा जूही सिंह के निर्देश पर मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा *‘ऑपरेशन सिन्दूर’* में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली भारत की बहादुर बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में बेहद ही अपमानजनक बयान देना भाजपा की दूषित और घृणित मानसिकता दर्शाता है। जिसको लेकर समाजवादी पार्टी की महिला सभा की जिला/महानगर कार्यकारिणी द्वारा संयुक्त रूप से जिला कार्यालय 6, लाजपत राय भवन, कैसरबाग, लखनऊ से *‘शर्म करो मार्च’* परिवर्तन चैक हजरतगंज तक निकाला गया। इसको लेकर महिलाओं ने एक सुर में भाजपा मंत्री विजय शाह इस्तीफा दो, महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तार के नारे लगाते हुए वर्तमान भाजपा सरकार की महिला विरोधी सोच का प्रतिकार किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रेमलता यादव एवं महानगर अध्यक्ष मुन्नी पाल के नेतृत्व में आयोजित शर्म करो मार्च में मुख्य रूप से राष्ट्रीय प्रवक्ता नाहिद लारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला सभा नेहा यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वन्दना चतुर्वेदी, पूर्व विधानसभ प्रत्याशी राजबाला रावत, ललिता राजूपत, ब्लाक प्रमुख चिनहट ऊषा सेन, मधु यादव, महासचिव सुमन रावत, मेहनाज खान, विजयश्री गौतम, रितु अग्रवाल, अर्चना रावत, सीमा लोधी, संध्या यादव, लक्ष्मी यादव, सुनीता, संजेष, आषा यादव, सरोज रावत, माधुरी यादव, नीलिमा गौतम, रीता यादव, सिम्मी, नसरीन इन्तखाफ, जीनत, सीबा खान, सलमा बानो, फरहाना, अफसर जहां, सुभांगी द्विवेदी, नसरीन एवं मीना यादव सहित सैकड़ों महिलायें उपस्थित रहीं।


Comments
Post a Comment