Skip to main content

छात्र छात्राओं को पढ़ाई के साथ तकनीकी ज्ञान भी आवश्यक- स्वतंत्र देव सिंह

फूला देवी चंद्रधर मिश्र ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस बथुआ चनदौका भीटी अम्बेडकरनगर के लाँ कालेज का उद्घघाटन करने पहुंचे थे जल शक्ति मंत्री

शेर बहादुर शेर

जानाबाजार , अयोध्या l किताबी ज्ञान ही नहीं संस्कारों का ज्ञान भी देना आवश्यक है। पढ़ाई के लिए ज्ञान  आवश्यक है। यह ज्ञान और तकनीकी का युग है जो पढाई के साथ ही अनिवार्य है । सभी को छोड़ देना लेकिन योगी और  मोदी को मत छोड़ना क्योंकि इन्हीं के शासन में बेटियां सुरक्षित हैं। उक्त विचार उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने रविवार को एक महाविद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिभाओं को पुरस्कार सम्मान पत्र के साथ टेबलेट वितरित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किया। मुख्य अतिथि में इस दौरान लॉ कॉलेज का उद्घाटन भी किया। अंतर्जनपदीय स्तर पर आयोजित मेधा सम्मान समारोह मे सैकड़ो प्रतिभाएं सम्मान पाते ही चहक उठी । इस दौरान छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुन्दर प्रस्तुति दी । वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया ।  जिसकी  शुरुआत फूला देवी चंद्रधर मिश्र ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस बथुआ चनदौका भीटी अम्बेडकरनगर के प्रबंधक  मधुसूदन मिश्र ( कल्लू महराज )  के कर कमलों द्वारा माँ स्वरास्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्पण एवं द्वीप प्रज्वलित करके किया गया।  इस अवसर  पर मुख्य अतिथ द्वारा तीन जिलों के 50 से अधिक इंटर कालेजों  के सभी 12th  पासआउट छात्र-छात्राओं एवं समस्त इंटर कॉलेजो के फर्स्ट , सेकंड , एवं थर्ड रैंक प्राप्त किए हुए स्टूडेंट्स को स्मार्ट फ़ोन , टेबलेट , एवं अन्य पुरस्कारो से पुरस्कृत किया गया । जिसमे अम्बेडकर नगर , सुल्तानपुर एवं अयोध्या जिले के तमाम   सम्मानित अधिकारीगण  , प्रधान गण ,  जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी एवं समस्त क्षेत्र के सभी  इंटर कालेजो एवं डिग्री कालेजों के प्रबंधक एवं (प्रधानाचार्य/ प्राचार्य) एवं  अभिभावको के अलावा सौकडो गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति  रही ।   कालेज के डायरेक्टर दीपक मिश्र द्वारा सभी आये हुए सम्मानित अतिथियो को उपहार स्वरूप श्री राम दरबार की प्रतिमा  सप्रेम भेटकर के सम्मानित किया गया। प्राचार्य शालू पांडे ,डॉक्टर सुरेश कुमार यादव, संतोष दुबे ,खुशीराम तिवारी, शालिग्राम,  मनोज पांडे, रमन दुबे, सोनम पांडे, एकता सिंह आदि शिक्षक शिक्षिकाओ ने अतिथियों को बैच लगाकर व फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। समारोह की अध्यक्षता मैनेजिंग डायरेक्टर व संचालन प्रधानाचार्य संत प्रकाश यादव ने किया । समारोह को मुख्य अतिथ के अलावा कई  नेताओं ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम के सफल एवं भव्य आयोजन में महाविद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों का अपूर्णीय योगदान रहा । समारोह के अंत में आए हुए सभी अतिथियों के प्रति मैनेजिंग डायरेक्टर दीपक मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...