Skip to main content

सी डैक डिप्लोमा कार्यक्रम (आवेदन 25 जून 2025 तक)

सी डेक नोए‍डा भारत सरकार का एक प्रमुख अनुसंधान व विकास संगठन  हैं जिसका प्रमुख उद्देष्य आई टी इलेक्‍ट्रानिक्‍स और संबधित क्षेत्रो में अनुसंधान व विकास करना हैं

सी डेक नोए‍डा में  छ माह कि अवधि वाले डिप्लोमा कार्यक्रम लगभग दो दशको से चल रहे हैं पिछले बीस वषों  से  अधिक समय से कई तरह के कार्यक्रम चलाये गए और उससे हजारो छात्रों को आई टी क्षेत्र कि विभिन्न कंपनियों में नौकरी मिली हैं।

इन कोर्स कि सबसे बड़ी  विशेषता यह हैं कि ये कोर्स  इंडस्ट्री की जरुरत के हिसाब से बनाये गए है इन कोर्स  के अन्तरगत विभिन्न मोडूल पढाये  जाते हैं  और हर वर्ष इन कोर्स को इन्‍डस्‍ट्री के फीडबैक के आधार पर अपग्रेड किया जाता है  इन पाठ्रयक्रमओ को करने के लिए न्यूनतम योग्यता बीटेक और बीई होनी चाहिए।


बहुत से एसे छात्र छात्राए जो  इंजीनियरिंग  करने के बाद किसी कारण से अपने लिए कॉलेज से प्लेसमेंट  नहीं ले पाते या फिर कॉलेज में कंपनिया आती ही नहीं  इन तरह के छात्रो के लिए जो कि अपनी  इंजीनियरिंग के दौरान प्लेसमेंट नहीं ले पाए उनके लिए ए कोर्स सबसे जयादा महत्वपूर्ण है  यह प्रोफेसनल कोर्स  बीटेक और बीई पास कर चुके छात्र छात्राए के लिए बहुत जयादा लाभदायक है छात्र छात्राए इन कोर्स को करने के बाद कंम्‍प्‍नियो में प्लेसमेंट के मौके  निकल सकते हैं  वैसे भी सी डेक कोर्स के अंत में कंम्‍प्‍नियो को बुलाकर प्लेसमेंट का मौका देता हैं।

इन कोर्सेस की वैद्वता सभी कंम्‍प्‍नियो ने माना है क्‍याकि यह एक सरकारी संस्‍था है हमारे उत्‍तर प्रदेश के नोए‍डा मे यह सरकारी संस्‍थान स्थित है जिसने कई  वर्षो से इस क्षेत्र मे अच्‍छा नाम किया है। कोर्स के अंत में वीभिन्न तरह कि कंम्‍प्‍निया जैसे जैसे HCL Technology , IBM, Nokia, Cadence, Synopsys, LG Soft, इत्‍यादि आती है। 


विगत वर्षो कि तरह इस वर्ष भी  सी डेक नोए‍डा में अगस्त 2025 से कोर्सेज शुरू किये जा रहे  हैं सी डैक नोडा में निम्‍नवत कोर्सेस कराए जा रहे है।


PG DIPLOMA IN ADVANCE COMPUTING (PGDAC)

PG DIPLOMA IN VLSI DESIGN (PGDVLSI)

PG DIPLOMA IN BIG DATA ANALITICS (PGDBDA)

 PG DIPLOMA IN ARTIFICIAL INTELEGENCE (PGDAI)

PG DIPLOMA IN IT INFRASTRUCTURE SYSTEM & SECURITY(PGDITISS)

PG DIPLOMA IN ADVANCE AIRCRAFT SYSTEM PROGRAMMING (PGDUASP)


यह सारे कोर्सेज संस्थान में ऑफलाइन मोड पर चलेंगे इन कार्यक्रमों में प्रवेश C-DAC के कॉमन एडमिशन टेस्ट (C-CAT) नामक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाता है।  इन कार्यक्रमों  में प्रवेश  हेतु रजिस्ट्रेसन 27 मई 2025 से शुरू हो चुके है तथा आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून 2025 है। तथा 5 th व 6 th जुलाई 2025 को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जायेगी। 


प्रवेश परीक्षा के सेन्टर नोएडा, के आलावा लखनउ, प्रयागराज, मे भी है। कोर्स के बारे मे अघिक  जानकारी के लिए निम्नलिखित लिंक पर जाये www.cdac.in या निम्न फोन पर संपर्क कर सकते है । Reception: 0120-2210800-92 पर प्रात: 10 बजे से साय: 6 बजे तक संपर्क कर सकते है।

Comments

Popular posts from this blog

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

“अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी: उजड़ने की कगार पर संजय कॉलोनी भाटी माइंस”

जितेंद्र कुशवाहा दिल्ली के दक्षिणी इलाके में स्थित संजय कॉलोनी भाटी माइंस के लोग आज भी अपने अधिकार और अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह वही कॉलोनी है, जिसे वर्ष 1976 में दिल्ली सरकार ने विधिवत बसाया था और यहां के निवासियों को पट्टे भी दिए गए थे। उस समय ग्रामीणों को यह भरोसा दिलाया गया था कि अब उन्हें एक स्थायी ठिकाना मिल गया है। लोग गांव से आए, मजदूरी की, और जीवनभर की कमाई लगाकर ईंट-पत्थर से अपने आशियाने खड़े किए। लेकिन 1991 में अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी ने यहां के निवासियों की जिंदगी को अंधकार में धकेल दिया। अधिकारियों की एक गलत रिपोर्ट और अदूरदर्शी निर्णय के कारण पूरी कॉलोनी को रिज क्षेत्र (संरक्षित वन क्षेत्र) घोषित कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि 15 साल पहले जिन घरों को कानूनी मान्यता दी गई थी, वे अचानक “अवैध” हो गए। आज हालात यह हैं कि सरकार और प्रशासन उन्हीं घरों को तोड़ने पर आमादा है, जिन पर लोगों ने अपना खून-पसीना बहाकर जीवन की पूंजी लगा दी थी। इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए नव युवक ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं ‘संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन’ के संस्थापक समाज...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...