मनोज मौर्य
लखनऊ l अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा इकाई लखनऊ के तत्वावधान में "बुद्ध जयंती महोत्सव एवं वैवाहिक पत्रिका स्मारिका- 2025 का विमोचन समारोह" का आयोजन सोहन लाल बालिका इण्टर कालेज राजेन्द्र नगर लखनऊ में भिक्षु प्रज्ञा सार जी बुद्ध विहार रिसालदार पार्क लालकुआं लखनऊ के पावन सानिध्य में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप माननीय श्री आर एस कुशवाहा जी, पूर्व मंत्री का आगमन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री मूलचंद मौर्य जी ने की।
कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री बांके लाल मौर्य जी, सांस्कृतिक सचिव श्री के के मौर्य जी, क्षेत्रीय समितियों के अध्यक्ष श्री लालजी मौर्य, श्री विवेक कुमार मौर्य, श्री पवन कुमार मौर्य जी तथा अजय कुमार मौर्य जी तथा स्मारिका के संपादक श्री बैजनाथ मौर्य जी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आनन्द मौर्य महामंत्री अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा इकाई लखनऊ ने किया।



Comments
Post a Comment