Skip to main content

अभी शादी की कोई जल्दी नहीं ?

कामुकता की धारा 

हेमन्त कुशवाहा
नग्नता एवं अश्लीलता की धारा में बहती भारतीय संस्कृति जिसकी परिणति निश्चित तौर पर विकृत एवं संक्रमित होकर रहेगी जिसके लिए पूर्ण रूप से भारतीय सिनेमा जगत, मुंबई ही जिम्मेदार ही नहीं बल्कि जबरदस्ती से अमीर कहलवाने वाले लोग भी हैं। जिनकी शह व सिनेमा जगत के कारण नई युवा पीढ़ी पूरी तरहा नग्नता एवं अश्लीलता के दौर से गुजर ही नहीं रही बल्कि उनकी तरह अधोवस्त्र पहनकर अपने शरीर के एक-एक अंग का कामुक प्रदर्शन कर रही हैं जिसके साथ ये वैवाहिक संबंधों को भी प्रभावित कर रहा है। 
तलाक संबंधित मामलों की संख्या दिन-प्रतिदिन परिवार न्यायालयों में देखी जा सकती है जानते हो इनके बीच का मुख्य विवाद बिंदु क्या है
शायद पर पुरुष व महिला का एक दूसरे से रिलेशनशिप बनाये रखना व दैहिक संबंध स्थापित करना ठीक इसी तरह से मेट्रो सिटी में नौकरी कर रहीं लड़कियों का विवाह से पूर्व रिलेशनशिप में रहना व बरसों तक शारीरिक संबंध बनाने रखना। 
दुनियां से यूँ कहना कि मुझे पहले अपना कैरियर बनाना है अभी शादी की कोई जल्दी नहीं है।
जो मुख्य रूप से कामुकता की धारा में बह रहीं हैं ऐसे हालात में क्या कोई परिवार अपने पुत्र के लिए एक सामाजिक, संस्कारिक, व शारीरिक रूप से पवित्र 'पुत्र वधू' की कल्पना कर सकता है या किसी लड़की का कौमार्य सुरक्षित समझा जा सकता है जिसको ज्यादा समझने के लिए आप किसी रेस्टोरेंट, होटल, पार्क, पिकनिक स्पॉट, कालेज कैंटीन, जिम आदि जगह पर ऐसे तमाम युगलों को अश्लील हरकतें देखते व साथ रहते हुए इनकी गतिविधियों व इनकी सोच को बेहतर समझा जा सकता है यानि आगे की आने पीढ़ी 90 फीसदी के आसपास देखी जायेगी जिसके लिए सोशल मीडिया पूरी तरह से अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। 
जो महिलाओं को पूरा नग्न करके ही दम लेगा और हां अगर कोई ऐसी बातों पर प्रश्न चिन्ह लगाता है तो लोग उसे रूढ़िवादी व एक परम्परावादी सोच का बताते हैं और खुद को आधुनिक सोच का' लेकिन याद रखें कि रूढ़िवादी सोच व परम्पराओं से ही संस्कारिक व परिवार जीवन चलता है।जिसमें उन पारिवारिक महिलाओं के संबंध 'गैर पुरुष' से नहीं होते हैं जबकि आधुनिक दौर में ये बहुत सामान्य है जिसके बगैर वो जी नहीं सकती हैं।
यानी इस आधुनिकता व खुलेपन के कारण से ही अब ना कहीं कोई परिवार है और ना कहीं कोई खानदान है और अगर है तो सिर्फ नाम का है जिनमें  औपचारिकताओं के सिवा भावनाओं का कोई तल नहीं है।

Comments

Popular posts from this blog

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

“अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी: उजड़ने की कगार पर संजय कॉलोनी भाटी माइंस”

जितेंद्र कुशवाहा दिल्ली के दक्षिणी इलाके में स्थित संजय कॉलोनी भाटी माइंस के लोग आज भी अपने अधिकार और अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह वही कॉलोनी है, जिसे वर्ष 1976 में दिल्ली सरकार ने विधिवत बसाया था और यहां के निवासियों को पट्टे भी दिए गए थे। उस समय ग्रामीणों को यह भरोसा दिलाया गया था कि अब उन्हें एक स्थायी ठिकाना मिल गया है। लोग गांव से आए, मजदूरी की, और जीवनभर की कमाई लगाकर ईंट-पत्थर से अपने आशियाने खड़े किए। लेकिन 1991 में अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी ने यहां के निवासियों की जिंदगी को अंधकार में धकेल दिया। अधिकारियों की एक गलत रिपोर्ट और अदूरदर्शी निर्णय के कारण पूरी कॉलोनी को रिज क्षेत्र (संरक्षित वन क्षेत्र) घोषित कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि 15 साल पहले जिन घरों को कानूनी मान्यता दी गई थी, वे अचानक “अवैध” हो गए। आज हालात यह हैं कि सरकार और प्रशासन उन्हीं घरों को तोड़ने पर आमादा है, जिन पर लोगों ने अपना खून-पसीना बहाकर जीवन की पूंजी लगा दी थी। इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए नव युवक ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं ‘संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन’ के संस्थापक समाज...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...