Skip to main content

“एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” थीम पर योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ

वशिष्ठ मौर्य

देवरिया  जनपद में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-के अंतर्गत योग सप्ताह का शुभारंभ आज स्वर्गीय रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य रूप से हुआ। “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” की थीम पर आधारित यह योग सप्ताह 15 जून से 21 जून तक मनाया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी द्वारा फीता काटकर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग तन और मन दोनों को स्वस्थ रखने की प्रभावशाली विधा है। यह केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि जीवन के प्रति एक समग्र दृष्टिकोण है जिसे अब पूरी दुनिया ने अपनाना शुरू कर दिया है।


कार्यक्रम में सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने भी सहभागिता की। उन्होंने कहा कि योग अब एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है और यह गर्व की बात है कि देवरिया जनपद के नागरिक भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने उपस्थित जनसमूह का आभार प्रकट करते हुए कहा कि योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है। इसके नियमित अभ्यास से न केवल शारीरिक सुदृढ़ता प्राप्त होती है, बल्कि मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति भी मिलती है। उन्होंने जनपदवासियों से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।


क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. विशाल चौधरी ने बताया कि योग का इतिहास हजारों वर्षों पुराना है और इसकी जड़ें भारतीय दर्शन में गहराई से समाई हुई हैं। महर्षि पतंजलि द्वारा रचित 'योगसूत्र' को योगशास्त्र का आधार माना जाता है। योग केवल आसनों का अभ्यास नहीं, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने की वैज्ञानिक पद्धति है। इसके अभ्यास से तनाव, चिंता, अवसाद, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और अनिद्रा जैसे अनेक रोगों से राहत मिलती है। यह एकाग्रता, स्मरण शक्ति और सकारात्मक सोच को भी बढ़ाता है।


कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक गौरव शाही सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अंतर्गत ताड़ासन, वृक्षासन, वक्रासन आदि योगाभ्यास किए। योगाभ्यास का संचालन योग प्रशिक्षक यतेन्द्र सागर एवं पूजा मद्धेसिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, डॉ. अजीत नारायण मिश्र, पिंटू लाल यादव, जितेन्द्र दीक्षित, संजय पांडेय सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं योग प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर प्रतिभागियों में योग के प्रति विशेष उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली। योग सप्ताह के अंतर्गत जनपद के विभिन्न स्थलों पर प्रतिदिन योग सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोग योग से लाभान्वित हो सकें।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...