Skip to main content

गुरु गोविंद सिंह स्टडी सर्किल के समर कैंप का समापन समारोह संपन्न

प्रितपाल सिंह

लखनऊ गुरु गोविंद सिंह स्टडी सर्किल द्वारा 1 जून से चल रहे गुरमत समर कैंप का समापन समारोह आज केंद्रीय सिंह सभा गुरुद्वारा आलमबाग में संपन्न हुआ ।


इस मौके पर कैंप में चल रही सभी गतिविधियों में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा कैंप में दी गई शिक्षा का बच्चों ने स्टेज पर प्रदर्शन किया जिसमें हारमोनियम, सिखलाई, तबला सिखलाई,पगड़ी सिखलाई, पंजाबी सिखलाई, आर्ट एंड क्राफ्ट शामिल थे ।


इस मौके पर बच्चों को पढ़ने वाले सभी शिक्षकों ने अपने स्तर पर बच्चों को तैयार करके इस काबिल बनाने का प्रयास किया कि वह आगे चलकर समाज में सेवाए दे सकें व देश को आगे बढ़ा सके।


 गुरु गोविंद सिंह स्टडी सर्किल के जिला सचिव प्रितपाल सिंह ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम संस्था की तरफ से समय-समय पर करवाए जाते हैं जिसका मुख्य मकसद बच्चों को अच्छे संस्कार देना, धर्म से जोड़ना व देश सेवा में बढ़-चढ़कर आगे अपना योगदान देना शामिल है ।


गुरु गोविंद सिंह स्टडी सर्किल एक धार्मिक, एकेडमिक, गैर राजनीतिक संस्था है जो सन 1972 से न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी अपनी सेवाओं के लिए जानी जाती है ।


आज के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय सिंह सभा गुरुद्वारा आलमबाग के अध्यक्ष सरदार निर्मल सिंह निर्मल सिंह रहे। 


स्टडी सर्किल के राज्य सचिव सरदार सतविंदर सिंह ने बताया स्टडी सर्किल हर साल गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के लिए ज्ञान अंजन गुरमत समर कैंप का आयोजन करता है व हर साल नए बच्चे इस कैंप से कुछ ना कुछ सीख कर अपने-अपने क्षेत्र में सेवाएं देते हैं।


 मंच का संचालन जिला सचिव प्रितपाल सिंह ने किया इस मौके पर हरजीत सिंह, सरबजीत सिंह, परनीत कौर, रविंदर कौर, सहित संस्था के सभी सदस्य मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...