मोहित लोधी
लखनऊ! चारबाग रेलवे स्टेशन को जोड़ती गौतम बुद्ध मार्ग जाने वाली यह सड़क नाका और हुसैनगंज दो थानों की सीमा है! इस सड़क के बीचों बीच डिवाइडर में लगे नगर निगम के विद्युत पोल से लाइट्स का चोरी हो जाना तमाम तरह के सवाल खड़े कर रहा है इतने ऊपर तो आम चोर चढ़ नहीं सकता, फिर नगर निगम के पोल से लाइट्स का चोरी हो जाना अपने आप में एक सवाल है चोरी किसने और कैसे की यह जांच का विषय है? खैर गुप्ता तिराहे टैक्सी स्टैंड से लेकर मोहन होटल तक कुल 4 विद्युत पोल लगे हुए है, इस सड़क पर वर्षों पहले रोशनी का उजाला शायद ही कभी किसी ने देखा हो सूर्यास्त के बाद इस सड़क पर घोरअंधेरा छा जाता है अंधेरा होते ही इस सड़क पर रात में अपराध को बढ़ावा देती आपराधिक शक्तियां सक्रिय हो जाती है 24 घंटे रेलवे स्टेशन से अपने गंतव्य तक जाने के लिए के डरे सहमे लाखों लोगों को टैक्सी स्टैंड और बस स्टैंड तक रात के अंधेरे में आना जाना पड़ता है ! इस सड़क पर क्या आम जनता को उजाला नसीब होगा या फिर फाइलों में ही यह सड़क जगमग होगी ?

Comments
Post a Comment