संत श्री सोमवारी सेवा संस्थान ने दिखाया मानवीय संवेदना का परिचय, आगजनी पीड़ित को ₹12,000 की दी आर्थिक सहायता
शिवांश पांडे
लखनऊ। मोती नगर स्थित संत श्री सोमवारी महाराज सेवा संस्थान ने एक बार फिर मानवीयता और मानवीय सेवा की मिसाल पेश की है। केन्द्रिय ग्राम विद्युतपुर में हाल ही में हुए अग्निकांड में एक गरीब परिवार का घर जलकर खाक हो गया। पीड़ित परिवार की मदद के लिए संस्था ने आगे आकर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की। संस्थान के कार्यालय महिला आश्रम, मोती नगर, लखनऊ से संचालित इस पहल के अंतर्गत पीड़ित को ₹12,000 (बारह हजार रुपए मात्र) की धनराशि चेक के माध्यम से सौंपी गई। यह सहायता संस्थान के डायरेक्टर श्री एस. एन. सिंह द्वारा प्रदान की गई। संस्थान के डायरेक्टर श्री दिनेश कुमार ने बताया कि यह सहायता सिर्फ एक परिवार तक सीमित नहीं है। भविष्य में भी जरूरतमंद, निर्धन और आपदा पीड़ित लोगों को इसी तरह मदद दी जाती रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि संत श्री सोमवारी महाराज की प्रेरणा से संस्था समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने हेतु प्रतिबद्ध है। सहयोग से यह स्पष्ट होता है कि यदि समाज में हर संस्था इसी भावना से कार्य करे, तो कोई भी पीड़ित व्यक्ति अकेला नहीं रहेगा। संस्था का यह प्रयास सराहनीय है और अन्य संगठनों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।

Comments
Post a Comment