इंदिरा नगर, गणेश मार्केट व सेक्टर-15 क्षेत्र की जनता परेशान
लखनऊ। नगर निगम जोन-7 के अंतर्गत आने वाले इंदिरा नगर, गणेश मार्केट और सेक्टर-15 क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है।
इन क्षेत्रों में गंदगी और कूड़े के ढेरों से नागरिक परेशान हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि इन हालातों के लिए सीधे तौर पर क्षेत्रीय सुपरवाइजर रामपाल जिम्मेदार हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रामपाल के सुपरवाइजर बनने के बाद से सफाई कर्मचारियों की निगरानी और व्यवस्था दोनों ही बदहाल हो गई हैं।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि तमाम बार नगर निगम के उच्च अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
यहां तक कि जिन अधिकारियों की संस्तुति से रामपाल को अध्यक्ष पद दिया गया, उनकी बातों को भी वह नज़रअंदाज़ कर रहे हैं।
गंभीर आरोप यह भी हैं कि सुपरवाइजर रामपाल की मिलीभगत से कुछ स्थानों पर ठेले व अस्थायी दुकानों के ज़रिए अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे पैदल चलने वाले राहगीरों और स्थानीय व्यापारियों को काफी दिक्कत हो रही है।
अब देखना यह है कि नगर निगम और जोन 7 के जिम्मेदार अधिकारी सुपरवाइजर रामपाल के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं।
स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि नगर आयुक्त मामले की जांच कर आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई करें।


Comments
Post a Comment