Skip to main content

स्कूल चलो अभियान" (द्वितीय चरण) का हुआ शुभारंभ

देवरिया। ग्रीष्मावकाश उपरांत विद्यालयों के पुनः खुलने के अवसर पर "स्कूल चलो अभियान" (द्वितीय चरण) का भव्य शुभारंभ विकास भवन, देवरिया के प्रांगण से  किया गया। यह अभियान महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार  15 जुलाई, 2025 तक संचालित किया जाएगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रत्यूष पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  शालिनी श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। जिलाधिकारी ने उपस्थित 
के अनुरूप प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना ही हम सभी का लक्ष्य है। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।  स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण के दृष्टिगत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। 
     जिलाधिकारी कहा कि श्रम का कोई विकल्प नहीं होता और मेहनत से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने छात्रों से कठिन परिश्रम करने का आह्वान किया ताकि वे अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें। शिक्षकों को भी अपने कर्तव्यों का सम्यक निर्वहन करके एक शिक्षित समाज की आधारशिला रखने की बात कही।
         जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अपने उद्बोधन में बताया कि “स्कूल चलो अभियान” (द्वितीय चरण) का मुख्य उद्देश्य 6-14 वर्ष के सभी बच्चों को अनिवार्य एवं नि:शुल्क शिक्षा से जोड़ना है। अभियान के अंतर्गत घर-घर संपर्क, प्रभात फेरी, जागरूकता कार्यक्रम आदि के माध्यम से बच्चों का स्कूलों में नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही ड्रॉपआउट दर में कमी लाना तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना प्रमुख लक्ष्य है।
        उन्होंने यह भी बताया कि समुदाय एवं अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए नामांकन एवं उपस्थिति बढ़ाने के लिए समर्पित प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार की ओर से समय से पुस्तकें, कॉपियां, यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्वेटर आदि निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं जिससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल रहा है।
           इसके उपरांत जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने छात्रों की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली विकास भवन से प्रारंभ होकर ब्लॉक संसाधन केंद्र, देवरिया सदर पर सम्पन्न हुई। इसी प्रकार जनपद के समस्त ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर खंड शिक्षा अधिकारियों की देखरेख में जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में रैलियों का आयोजन किया गया।
           कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी देवरिया सदर, जिला समन्वयक एमआईएस/सामुदायिक सहभागिता अंकित कुमार मिश्र, समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक ज्ञानेंद्र सिंह, निर्माण समन्वयक अनुज कुमार सिंह, बालिका शिक्षा समन्वयक संजय सिंह, व्यायाम शिक्षक संजय तिवारी, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक  आशुतोष यादव, श्रीराम यादव, नरेंद्र मोहन सिंह,  रत्नेश सिंह,  सुदेश्वर गुप्ता,  कुलदीप, कनीय अभियंता, अमित कुमार श्रीवास्तव (एमआईएस इंचार्ज), अभिषेक श्रीवास्तव सहित अनेक शिक्षक/कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...