Skip to main content

राष्ट्रीय अटल आरोग्य संघ ने डॉ अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में नशा मुक्ति शिविर लगाया

पारिवारिक हिंसा में नशा बना प्रमुख कारण....ज्योति बाबा

प्रकाश शुक्ला

कानपुर । हमारे समाज में युवा पीढ़ी को नशे की ओर अग्रसर होते देख किसे दुख नहीं होता दुर्भाग्य से पिछले 5 से 10 सालों में यह बुराई बुरी तरह बढ़ती जा रही है इसीलिए आज बाबा भोलेनाथ की कृपा से हमने नशा मुक्ति शिविर लगाने की श्रृंखला मरियमपुर चौराहे के पास शुरू की है उपरोक्त बात राष्ट्रीय अटल आरोग्य संघ के तत्वाधान में सोसाइटी योग ज्योति इंडिया के सहयोग से आयोजित नशा मुक्ति शिविर के समापन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अतुल कुमार मिश्रा ने कहीं,डॉक्टर मिश्रा ने जोर देकर कहा कि आए हुए ज्यादातर मरीज पान मसाला और शराब के आए जिनमें मुंह ना खुलने की समस्या सबसे ज्यादा पाई गई। 20% मरीजों में लीवर की समस्या भी मिली।

  अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के प्रमुख एशिया बुक का वर्ल्ड रिकॉर्ड दरी योग गुरू ज्योति बाबा ने मरीजों की काउंसलिंग में पाया कि उनमें तनाव कुंडा हताशा निराशा और बेरोजगारी के चलते किसी ने किसी प्रकार का नाश करने लगे हैं जो आगे चलकर कब लत बन जाती है मालूम ही नहीं पड़ता है इसीलिए सामाजिक संगठनों को स्वास्थ्य शिविर की तरह अब नशा मुक्ति शुगर लगाने चाहिए ताकि काउंसलिंग के साथ फ्री इलाज भी मिल सके। नशा व्यक्ति की सेहत ही नहीं बल्कि परिवार पर घातक प्रभाव डाल रहा है सभी को मिलकर योगी जी के ड्रग्स फ्री उत्तर प्रदेश संकल्प को साकार करना होगा तभी भारत को 2047 में दुनिया का विकसित राष्ट्र बना सकते हैं आए हुए नशे के सभी रोगियों ने इस निशुल्क नशा मुक्ति शिविर की प्रशंसा की। शिविर के अंत में सभी को नशा मुक्त भारत का संकल्प श्री श्री ज्योति बाबा ने कराया। अन्य प्रमुख शिविर सहयोगी पवन द्विवेदी, आशीष कुमार सिंह, मोनू कुमार, दुर्गा,अंकिता इत्यादि थी।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...