Skip to main content

एशिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्डधारी ज्योति बाबा का हुआ भव्य सम्मान

ग्रेट इंडियन पार्लियामेंट अवार्ड-25 से सम्मानित योग गुरू ज्योति बाबा का मां बालेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया सम्मान

प्रकाश शुक्ला

शुक्लागंज, उन्नाव। मां बालेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल वर्मा ने कहा कि पिछले 35 वर्षों से निरंतर निस्वार्थ रूप से बिना किसी सरकारी सहायता के नशा मुक्त युवा भारत अभियान चलाने वाले पूरे देश में 6000 से ज्यादा जन चेतना जन जागरूकता के कार्यक्रम कर चुके,अब तक तीन करोड़ बच्चों को नशा मुक्ति का संकल्प कराने वाले,एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डधारी अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के प्रमुख,सोसाइटी योग ज्योति इंडिया के राष्ट्रीय निदेशक योग गुरू ज्योति बाबा को अभी हाल में दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय रामदास अठावले जी द्वारा मिले ग्रेट इंडियन पार्लियामेंट अवार्ड-25 के लिए भव्य रूप से सम्मानित किया गया। आज सम्मान एवं प्रेस वार्ता के इस कार्यक्रम में हम लोग श्री ज्योति बाबा को सम्मानित करके गर्व का अनुभव कर रहे हैं कि अभी भी जमीनी रूप से कार्य करने वाले बहुत से लोग हैं जो युवाओं और बच्चों के हित में जुनूनी काम कर रहे हैं उनमें ज्योति बाबा प्रमुख पंक्ति में खड़े हैं उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रग्स फ्री उत्तर प्रदेश के संकल्प और मोदी जी के नशा मुक्त भारत संकल्प को साकार करने के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर के नशा रूपी महा बुराई को जड़ से मिटाना होगा,इसीलिए पूरा जीवन नशा मुक्त भारत के लिए देने वाले योग गुरू ज्योति बाबा का सम्मान हर सामाजिक संगठन को करना चाहिए। इससे पूर्व बाबा को उनके नशा मुक्ति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए कई नेशनल और इंटरनेशनल अवार्ड भी मिल चुके हैं। ज्योति बाबा ने अपने सम्मान को देश के नशा मुक्ति सेनानियों को समर्पित करते हुए कहा कि बाकी सभी रोगों का इलाज तो संभव है,लेकिन नशा मुक्त होने के लिए उतने एडवांस हॉस्पिटल गिनती के हैं जबकि नशे के रोगी करोड़ों में हो चुके हैं, अब तो बच्चों को ड्रग्स से बचाना एक बहुत बड़ी चुनौती बन चुका है। लड़कियों में नशे का प्रसार जंगल की आग की तरह फैल रहा है जो परिवार नामक संस्कृति को तहस-नहस कर रहा है। योग गुरु ज्योति बाबा ने कहा कि हम शीघ्र ही राष्ट्रीय अटल आरोग्य संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अतुल कुमार मिश्रा जी के साथ मिलकर के एक वृहद नशा मुक्ति योग शिविर होम्योपैथी के साथ कानपुर में लगाएंगे। जिसमें मरीजों को फ्री दवा भी देंगे। शुक्लागंज के स्कूलों में शीघ्र ही ज्योति बाबा का जॉय इन लाइफ प्रोग्राम हम करने के लिए संकल्पित हैं और बृहद सेंसटाइजेशन के लिए 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रगान के बाद नशा,मोबाइल एवं फास्ट फूड के रोग से आजादी के लिए सभी स्कूल नशा मुक्ति का संकल्प छात्रों को दिलाएंगे। 

Comments

Popular posts from this blog

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

“अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी: उजड़ने की कगार पर संजय कॉलोनी भाटी माइंस”

जितेंद्र कुशवाहा दिल्ली के दक्षिणी इलाके में स्थित संजय कॉलोनी भाटी माइंस के लोग आज भी अपने अधिकार और अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह वही कॉलोनी है, जिसे वर्ष 1976 में दिल्ली सरकार ने विधिवत बसाया था और यहां के निवासियों को पट्टे भी दिए गए थे। उस समय ग्रामीणों को यह भरोसा दिलाया गया था कि अब उन्हें एक स्थायी ठिकाना मिल गया है। लोग गांव से आए, मजदूरी की, और जीवनभर की कमाई लगाकर ईंट-पत्थर से अपने आशियाने खड़े किए। लेकिन 1991 में अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी ने यहां के निवासियों की जिंदगी को अंधकार में धकेल दिया। अधिकारियों की एक गलत रिपोर्ट और अदूरदर्शी निर्णय के कारण पूरी कॉलोनी को रिज क्षेत्र (संरक्षित वन क्षेत्र) घोषित कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि 15 साल पहले जिन घरों को कानूनी मान्यता दी गई थी, वे अचानक “अवैध” हो गए। आज हालात यह हैं कि सरकार और प्रशासन उन्हीं घरों को तोड़ने पर आमादा है, जिन पर लोगों ने अपना खून-पसीना बहाकर जीवन की पूंजी लगा दी थी। इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए नव युवक ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं ‘संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन’ के संस्थापक समाज...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...