मनोज मौर्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार मौर्य के अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा।
दिए गए ज्ञापन के संबंध में जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के 27000 स्कूलों के मर्जर को समाप्त किया जाना चाहिए क्योंकि जहां एक और शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है वहीं दूसरी ओर सरकार शिक्षा में सुधार के बजाय शिक्षा केदो को ही बंद कर दे रही है जिससे गरीबों के बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाएंगे क्योंकि सभी के बच्चे निजी विद्यालयों में महंगे शिक्षा ग्रहण नहीं कर सकते हैं इसलिए सरकार को इस और ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा किजन अधिकार पार्टी प्रदेश सरकार के इस कदम का विरोध करती है और भविष्य में यदि इस आदेश को वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा । इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मौर्य जिला सलाहकार लेखराम मौर्य युवा जिला अध्यक्ष प्रमोद मौर्या, अमन मौर्य, दयाशंकर, राजकुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

.jpg)
Comments
Post a Comment