Skip to main content

देश में स्वच्छता के मामले में लखनऊ शहर का तृतीय स्थान आना लखनऊ वासियों के लिए गर्व की बात- महापौर

मनोज मौर्य

लखनऊ l  महापौर द्वारा नगर निगम लखनऊ के सभी कर्मचारी संगठनों के अध्यक्ष व महामंत्री को अपने कैंप कार्यालय में बुलाकर बैठक कर संबोधन किया


महापौर द्वारा अपने संबोधन में कहा के देश में स्वच्छता के मामले में अपना लखनऊ शहर तृतीय स्थान पर आया है लखनऊ को महामहिम राष्ट्रपति जी द्वारा सम्मान भी दिया गया है । जिसमें हम सभी की भागीदारी रही आप सभी के सहयोग से ऐसा सम्भव हुआ जिस लिये आप सब धन्यवाद् के पात्र हैं इसी तरह हम सब मिल कर ऐसे ही काम करेंगे और प्रयास करेंगे की अपना शहर अगली बार नंबर एक पर आ जाये जिस हेतु हम सब मिल कर एक वृहद स्तर पर बड़ी जागरूपता रैली भी निकाल कर सभी को स्वच्छ्ता के प्रति और जागरूप करेंगे। इसी क्रम में उ.प्र.स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ लखनऊ ईकाई ,नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ,उ.प्र.चतुर्थ श्रेणी नगर निगम कर्मचारी संघ , आर आर नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ आदि कर्मचारी संघो के अध्यक्ष /महामंत्री द्वारा माननीय महापौर जी को भरोसा दिलाया कि नगर निगम लखनऊ का प्रत्येक कर्मचारी लखनऊ को देश में नंबर एक लाने के लिये अपना पूर्ण सहयोग और योगदान देगा और नागरिको को स्वच्छता हेतु जागरूक करने हेतु नगर निगम द्वारा लखनऊ शहर को और अधिक स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने का काम हम कर्मचारी गण पूरी निष्ठा,ईमानदारी से करेगा तथा कर्मचारियों की लम्बित मांगों के निराकरण कराने के आश्वासन पर मा.महापौर जी ने स्थानीय व शासन स्तर पर पूरा प्रयास किया जायेगा,

   इस अवसर पर मा.महापौर जी को संगठन द्वारा पुष्प गुछ एवं भगवान श्रीराम जी का स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनन्दन किया गया.

   उपरोक्त बैठक बुलाए जाने हेतु प्रदेश अध्यक्ष शशिकुमारमिश्र सहित अध्यक्ष आनन्द मिश्र और महामंत्री सै.कैसर रजा,हरिशंकर पाण्डेय,  संजय चन्द्रा,रामकुमार रावत, विजय यादव,शैलेन्द्र तिवारी,राकेश तिवारी,अनिल दुबे,आदि कर्मचारी संगठन के साथियो द्वारा माननीय महापौर महोदया का धन्यवाद् ज्ञापित किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

“अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी: उजड़ने की कगार पर संजय कॉलोनी भाटी माइंस”

जितेंद्र कुशवाहा दिल्ली के दक्षिणी इलाके में स्थित संजय कॉलोनी भाटी माइंस के लोग आज भी अपने अधिकार और अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह वही कॉलोनी है, जिसे वर्ष 1976 में दिल्ली सरकार ने विधिवत बसाया था और यहां के निवासियों को पट्टे भी दिए गए थे। उस समय ग्रामीणों को यह भरोसा दिलाया गया था कि अब उन्हें एक स्थायी ठिकाना मिल गया है। लोग गांव से आए, मजदूरी की, और जीवनभर की कमाई लगाकर ईंट-पत्थर से अपने आशियाने खड़े किए। लेकिन 1991 में अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी ने यहां के निवासियों की जिंदगी को अंधकार में धकेल दिया। अधिकारियों की एक गलत रिपोर्ट और अदूरदर्शी निर्णय के कारण पूरी कॉलोनी को रिज क्षेत्र (संरक्षित वन क्षेत्र) घोषित कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि 15 साल पहले जिन घरों को कानूनी मान्यता दी गई थी, वे अचानक “अवैध” हो गए। आज हालात यह हैं कि सरकार और प्रशासन उन्हीं घरों को तोड़ने पर आमादा है, जिन पर लोगों ने अपना खून-पसीना बहाकर जीवन की पूंजी लगा दी थी। इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए नव युवक ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं ‘संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन’ के संस्थापक समाज...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...