नगर निगम तबादला
निदेशक के आदेश के बावजूद भी ईशान कुमार अभी लखनऊ में ही कार्यरत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पालिका (केंद्रीकृत) अभियंत्रण सेवा के ईशान कुमार को नगर निगम, आगरा में सहायक अभियंता (विद्युत/यांत्रिक) पद पर तैनात किया गया है। यह तैनाती तत्काल प्रभाव से जनहित को देखते हुए की गई है। इससे पहले ईशान कुमार नगर निगम लखनऊ में कार्यरत थे।
निदेशक , नगर विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार ईशान कुमार को निर्देशित किया गया है कि वे शीघ्र ही अपने नवीन कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। कार्यभार ग्रहण करने की सूचना शासन/नगर निगम निदेशालय, उत्तर प्रदेश को अविलंब उपलब्ध करानी होगी। लेकिन अभी तक ईशान कुमार ने आगरा में चार्ज न लेते हुए लखनऊ में ही जमे हुए है जो शासन प्रशासन की मनसा के विपरीत है l
आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि ईशान कुमार निर्धारित समय पर कार्यभार ग्रहण नहीं करते हैं तो इसे आदेशों की अवहेलना मानते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ईशान कुमार का यह तबादला जनहित एवं प्रशासनिक कार्यदक्षता को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
Comments
Post a Comment