Skip to main content

वृक्षारोपण कर कृषि मंत्री ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

वशिष्ठ मौर्य

देवरिया। छोटी गंडक नदी किनारे वृक्षारोपण कर कृषि मंत्री ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश वृक्षारोपण से ही बचेगी प्रकृति, छोटी गंडक नदी को स्वच्छ रखने की सबको जिम्मेदारी: कृषि मंत्री छोटी गंडक नदी को स्वच्छ रखें, एक पौधा जरूर लगाएं: कृषि मंत्री का जनसमूह से आह्वान गांव-गांव में हरियाली लाने का संकल्प, कृषि मंत्री ने किया वृक्षारोपण तरकुलवा ब्लॉक के सोनहुला रामनगर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय वन में शनिवार को भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही  ने सहभागिता करते हुए वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने छोटी गंडक नदी के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डालते हुए उसके स्वच्छता और संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।

          कार्यक्रम में पहुंचने पर वन विभाग के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) द्वारा कृषि मंत्री को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद नवतप्पी इंटरमीडिएट कॉलेज, रामपुरगढ़ की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सांस्कृतिक रूप दिया गया।

         कृषि मंत्री श्री शाही  ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि “पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं। इनसे न केवल पर्यावरण संतुलित रहता है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और सुरक्षित जीवन भी सुनिश्चित होता है।” उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम से अवश्य लगाना चाहिए।

       विशेष रूप से गौशालाओं में सागौन के पौधे लगाए जाने पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि इससे पशुओं को चारे के साथ-साथ पर्यावरण को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि हीट वेव (लू) जैसी आपदाओं से राहत पाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण जरूरी है।

           कृषि मंत्री ने छात्राओं से अपील की कि वे अपने माता-पिता और गांव के अन्य लोगों को भी वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करें जिससे यह अभियान जन-जन तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि यदि हम सभी मिलकर अपने गांवों में एक-एक पौधा लगाएं तो अपने प्रदेश और देश को हरा-भरा कर सकते हैं।

        कृषि मंत्री ने नदियों को स्वच्छ बनाए रखने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि नदियों में कूड़ा-कचरा डालने से बचना चाहिए। छोटी गंडक नदी का जल कई गांवों के लिए जीवनदायिनी है, इसकी स्वच्छता हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अपील की कि सभी लोग नदियों की स्वच्छता के प्रति सजग रहें और इस संदेश को अपने घर-गांव तक पहुंचाएं।

        कृषि मंत्री ने कार्यक्रम में नवतप्पी इंटर कॉलेज की पांच मेधावी छात्राओं — दिव्या मदेशिया, पिंकी यादव, रानी पटेल, अनुराधा चौरसिया और खुशी जायसवाल को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।

     छात्र छात्राओ तथा उपस्थित लोगों द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन  पंकज द्विवेदी द्वारा सुचारू रूप से किया गया। अंत में विद्यालय प्रबंधन एवं आयोजन समिति द्वारा मंत्री  समेत सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। 

             इस अवसर पर कार्यक्रम में वन विभाग के सीओ, बस्ती जिलाधिकारी के माता पिता विजय गुप्ता व सविता गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य कुंदन जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख तरकुलवा रामाशीष गुप्ता, भाजपा तरकुलवा मंडल अध्यक्ष दुष्यंत राव, भाजपा नगर अध्यक्ष तरकुलवा जनार्दन कुशवाहा, भाजपा नेता डॉ. विनय राव, नवतप्पी इंटर कॉलेज के प्रबंधक विश्वेंदु प्रताप सिंह, भाजपा जिला महामंत्री  रविंद किशोर कौशल, भाजपा नेता राजू भारती, ग्राम प्रधान सोनहुला रामनगर ओंकार राव,  धीरज मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी, ग्रामीणजन, विद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

“अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी: उजड़ने की कगार पर संजय कॉलोनी भाटी माइंस”

जितेंद्र कुशवाहा दिल्ली के दक्षिणी इलाके में स्थित संजय कॉलोनी भाटी माइंस के लोग आज भी अपने अधिकार और अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह वही कॉलोनी है, जिसे वर्ष 1976 में दिल्ली सरकार ने विधिवत बसाया था और यहां के निवासियों को पट्टे भी दिए गए थे। उस समय ग्रामीणों को यह भरोसा दिलाया गया था कि अब उन्हें एक स्थायी ठिकाना मिल गया है। लोग गांव से आए, मजदूरी की, और जीवनभर की कमाई लगाकर ईंट-पत्थर से अपने आशियाने खड़े किए। लेकिन 1991 में अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी ने यहां के निवासियों की जिंदगी को अंधकार में धकेल दिया। अधिकारियों की एक गलत रिपोर्ट और अदूरदर्शी निर्णय के कारण पूरी कॉलोनी को रिज क्षेत्र (संरक्षित वन क्षेत्र) घोषित कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि 15 साल पहले जिन घरों को कानूनी मान्यता दी गई थी, वे अचानक “अवैध” हो गए। आज हालात यह हैं कि सरकार और प्रशासन उन्हीं घरों को तोड़ने पर आमादा है, जिन पर लोगों ने अपना खून-पसीना बहाकर जीवन की पूंजी लगा दी थी। इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए नव युवक ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं ‘संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन’ के संस्थापक समाज...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...