Skip to main content

मिलाकर आंख दुनिया से ये भारत बात करता है!

सीतापुर। राष्ट्रीय कवि संगम लखनऊ इकाई के तत्वावधान में आज भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित “नमो मातृ भूमे “विषय पर काव्य संध्या  का आयोजन किया गया। अपने जनपद बिसवां के गौरव साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु ने धमाकेदार काव्यपाठ किया। 

उन्होंने काव्य पाठ करते हुए  भारतीय सेना की सामरिक क्षमता को रेखांकित करते हुए कहा 

  • मिलाकर आंख दुनिया से ये भारत बात करता है।
  • पटखनी पर पटखनी दे जो इससे घात करता है।
  • बुलेट एके सैंतालीस की कभी आयात करता था,
  • वो भारत विश्व में ब्रह्मोस का निर्यात करता है।

उन्होंने पाकिस्तान को चुनौती देते हुए चेतावनी दी-

भारतीय सैनिकों ने भरी जो हुंकार रौद्र बोटी नहीं एक भी सलामत बच पायेगी।

संख्या कितनी है बनी चटनी तो हर हिंदुस्तानी की चपाती लौं नहीं पहुंच पायेगी।।

सरस्वती विद्यामंदिर निराला नगर स्थित शोध संस्थान के सभागार में आयोजित इस समारोह में देश के जाने माने कवियों  ने काव्य पाठ कर ऐसा शमां बांधा की हाल में उपस्थित लोग रोमांचित हो उठे। कार्यक्रम का संचालन डाक्टर नीरज पांडे ने किया। 

ओज कवि शिवा कुमार व्यास, अजय प्रधान , अशोक अग्निपथी, कृष्ण कुमार मौर्य सरल, विजय तन्हा, चेतराम अज्ञानी, सतीश पाखंडी, योगेश चौहान, विजय प्रसाद त्रिपाठी, सुफलता त्रिपाठी, डा.प्रवीण श्रीवास्तव प्रेम,डाक्टर राघवेंद्र मिश्र प्रणय, प्रभाकर सिंह, कृष्ण कुमार दिवाकर व मानसिंह सहित बड़ी संख्या में कवियो ने अपने काव्य पाठ से काव्य संध्या को गरिमा प्रदान की।

इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन अपने जनपद सीतापुर का नाम रोशन करने वाले राज्य ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष गिरीश मिश्र, समकक्ष राज्यमंत्री के जन्मदिवस  अवसर पर किया गया था। सीतापुर के एमएलसी एवं  एस आर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट्स के चेयरमैन पवन सिंह चौहान, संस्कार भारती अवध प्रांत के कार्यवाहक अध्यक्ष सीताराम कश्यप, कोषाध्यक्ष ब्रजेंद्र स्वरुप निगम, मंत्री धर्मैंद्र सिंह, शिवा सिंह व किरन श्रीवास्तव सहित  बड़ी संख्या में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने गिरीश मिश्र को सम्मानित करते हुए जन्म दिवस की बधाइयां दीं। 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र मिश्र, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कवि संगम राष्ट्रीय मंत्री साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु, क्षेत्रीय अध्यक्ष कवि संगम शिवकुमार व्यास, अवधप्रांत अध्यक्ष अजय प्रधान, प्रांत उपाध्यक्ष नीरज पांडे ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके व माल्यार्पण कर किया। 

लखनऊ इकाई के अध्यक्ष डा. अशोक अग्निपथी ने अतिथियों का परिचय कराया तथा महामंत्री डा. राघवेंद्र मिश्र प्रणय ने आभार प्रकट किया।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...