Skip to main content

संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर भाकियू ने तहसीलों में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालकर 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

रवि मौर्य

अयोध्या। संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर भारतीय किसान यूनियन जनपद इकाई अयोध्या द्वारा जनपद की तहसीलों में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंप कर समस्या समाधान करने की मांग किया गया।

सदर तहसील के आचारी का सगरा से पावर स्टेशन दर्शन नगर तक भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालकर नायब तहसीलदार स्वप्निल वर्मा को महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौपा गया, सुबह से ही रह रह कर बरसात होने के बावजूद भी बड़े पैमाने पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता पदाधिकारी द्वारा ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाला गया और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तानाशाही व नाजायज हस्तक्षेप का विरोध किया गया।

        प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने CETA व FTA का विरोध करते हुए कहां की यदि FTA  लागू हो जाएगा तो भारत का दूध का किसान बर्बाद हो जाएगा, यदि जीएम सींडो का आयात होगा तो किसान पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। घनश्याम वर्मा ने C2 +50 के आधार पर सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी कानून बनाने की मांग किया, और कहां की बिजली का निजीकरण देश व देश की जनता के लिए अच्छा नहीं है। घनश्याम वर्मा ने कहा कि किसान का ट्रैक्टर अन्य वाहनों की अपेक्षा बहुत कम चलता है खेतों की जुताई बुवाई करने के बाद खड़ा ही रहता है सरकार और एनजीटी द्वारा 10 साल के पुराने ट्रैक्टरों को चलन से बाहर करना बिल्कुल उचित नहीं है।

  जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य,जिला उपाध्यक्ष भागीरथी वर्मा, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास वर्मा द्वारा जनपद अयोध्या सहित पूरे प्रदेश में यूरिया की किल्लत की समस्या उठाते हुए पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने की मांग किया और कहा कि यदि सरकार किसानों का विकास चाहती है तो समय-समय पर समग्र ऋणमाफी योजना लागू करना चाहिए।

   ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में अभय राज ब्रह्मचारी, राम अवध किसान, विवेक पटेल, बजरंगी मौर्य,जितेंद्र कुमार, रामबचन भारती, रोहित वर्मा, सत्रोहन यादव, अरुण वर्मा, नरसिंह वर्मा, उर्मिला निषाद सहित कई दर्जन किसानों ने भाग लिया।

    रुदौली तहसील में शंकरपाल पांडे ,रवि शंकर पांडे ,भोला सिंह टाइगर ,रामू चंद विश्वकर्मा, संजय रावत, राजकुमार यादव, विजय कुमार यादव। मिल्कीपुर तहसील में राजेश मिश्रा, बाबूराम तिवारी, वेद प्रकाश पांडे, राजदेव यादव ,बीकापुर तहसील में संतोष वर्मा ,गब्बर गोस्वामी। सोहावल तहसील में सूर्यनाथ वर्मा, प्रेम शंकर वर्मा, डॉ0 R S सरोज, मंसाराम वर्मा, जगदंबा वर्मा आदि लोगों ने ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौपा।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...