Skip to main content

देवरिया 14 वर्षीय बालकों की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता सम्पन्न

वशिष्ठ मौर्या

देवरिया हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रविन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक दिवसीय 14 वर्षीय बालकों की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


 प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि जिला ओलम्पिक संघ एवं जिला हॉकी संघ देवरिया के अध्यक्ष संजय केडिया रहे। दोनों अतिथियों का स्वागत क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, जिला ओलम्पिक संघ के सचिव अजय जायसवाल तथा हॉकी संघ के सचिव मोहम्मद अकरम सिद्दीकी ने बुके भेंटकर किया।

         इस अवसर पर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि देवरिया के खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे। 

           प्रतियोगिता से पूर्व प्रातः 10 बजे बहुद्देशीय हाल में प्रदेश स्तर पर आयोजित “फिट इंडिया शपथ ग्रहण समारोह” का लाइव प्रसारण दिखाया गया, जिसे जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रत्युष पाण्डेय ने खिलाड़ियों के साथ देखा तथा शपथ ग्रहण में भाग लिया। जयपुरिया स्कूल देवरिया के बच्चों ने हॉकी एवं अन्य खेलों के समान महत्व पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने सराहा।

        प्रतियोगिता में जनपद की कुल छह टीमों ने हिस्सा लिया। पहले सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स स्टेडियम रेड ने कम्पोजिट विद्यालय बैतालपुर को 3-1 से पराजित किया, जिसमें अरिंदम, अक्ष एवं आदित्य सैनी ने एक-एक गोल किया। दूसरे सेमीफाइनल में ज्ञान प्रकाश इंटर कॉलेज ने राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया को 2-0 से हराया, जिसमें मजेश एवं राकेश दूबे ने गोल किए। रोमांचक फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स स्टेडियम रेड ने ज्ञान प्रकाश इंटर कॉलेज को 2-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम की ओर से अरिंदम एवं अक्ष ने एक-एक गोल दागा।

        प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण 31 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के समापन अवसर पर सायं 4 बजे सांसद शशांक मणि त्रिपाठी द्वारा किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

“अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी: उजड़ने की कगार पर संजय कॉलोनी भाटी माइंस”

जितेंद्र कुशवाहा दिल्ली के दक्षिणी इलाके में स्थित संजय कॉलोनी भाटी माइंस के लोग आज भी अपने अधिकार और अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह वही कॉलोनी है, जिसे वर्ष 1976 में दिल्ली सरकार ने विधिवत बसाया था और यहां के निवासियों को पट्टे भी दिए गए थे। उस समय ग्रामीणों को यह भरोसा दिलाया गया था कि अब उन्हें एक स्थायी ठिकाना मिल गया है। लोग गांव से आए, मजदूरी की, और जीवनभर की कमाई लगाकर ईंट-पत्थर से अपने आशियाने खड़े किए। लेकिन 1991 में अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी ने यहां के निवासियों की जिंदगी को अंधकार में धकेल दिया। अधिकारियों की एक गलत रिपोर्ट और अदूरदर्शी निर्णय के कारण पूरी कॉलोनी को रिज क्षेत्र (संरक्षित वन क्षेत्र) घोषित कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि 15 साल पहले जिन घरों को कानूनी मान्यता दी गई थी, वे अचानक “अवैध” हो गए। आज हालात यह हैं कि सरकार और प्रशासन उन्हीं घरों को तोड़ने पर आमादा है, जिन पर लोगों ने अपना खून-पसीना बहाकर जीवन की पूंजी लगा दी थी। इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए नव युवक ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं ‘संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन’ के संस्थापक समाज...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...